फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Wheat crop affected by hailstorm

Meerut News: जलभराव से तहसील रोड पर यातायात बाधित, वाहन सड़क पर धंसे

Wed, 08 Apr 2026 09:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 09:52 PM IST
विज्ञापन
Wheat crop affected by hailstorm
हस्तिनापुर के खादर क्षेत्र में पकी खड़ी गेहूं की फसल स्रोत संवाद
सरधना। कस्बे में बुधवार को हुई आधे घंटे की तेज बारिश ने गली-मोहल्लों से लेकर मुख्य बाजार तक जलभराव की स्थिति पैदा कर दी, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जगह-जगह नाले-नालियां चोक होने के कारण पानी सड़कों पर भर गया और आवागमन बाधित हो गया।
विज्ञापन

गंज बाजार समेत कई प्रमुख इलाकों में जलभराव हो गया। इससे दुकानदारों और राहगीरों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालात यह रहे कि नगर पालिका के मुख्य द्वार और थाना परिसर तक पानी भर गया, जिससे सरकारी दफ्तरों की व्यवस्थाएं भी प्रभावित हुईं। तहसील रोड पर चल रहे निर्माण कार्य के चलते सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर गया। कई चारपहिया वाहन और बड़े वाहन उसमें फंस गए, जिससे जाम जैसी स्थिति भी बन गई।
विज्ञापन

----------
ओलावृष्टि से गेहूं की फसल प्रभावित

माछरा/किठौर। बेमौसम बारिश एवं ओलावृष्टि ने गेहूं व सरसों उत्पादक किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। बारिश व तेज हवा के कारण खेतों में गेहूं की कटाई एवं गेहूं की थ्रेसिंग का कार्य रुक गया है। ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र में दोपहर बाद तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई गांव भगवानपुर चट्टावन, सिसौली, भटीपुरा, पचगांव, मुरलीपुर, नगलामल, नगला कबूलपुर आदि गांव में ओलावृष्टि हुई है। किसानों के गेहूं की बाली टूटकर जमीन पर गिर गई। सरसों पकी फसल खेतों में झड़ गई। किसान प्रशांत तोमर, आशु, ओमप्रकाश, प्रमोद, धीरज तोमर, ऋषिपाल तोमर आदि ने बताया कि खेतों में कटी हुई सरसों में नुकसान हुआ है। तेज हवा के कारण गेहूं की फसल खेतों में गिर गई है।
उधर बाग मलिक को ठेकेदार श्याम और निजामुद्दीन आदि ने बताया कि बारिश के कारण आम के बोर पर कीट हापर लगने का खतरा बढ़ गया है। जिस पेड पर आम बन गया है उस पर ओला लगने से खराब होने का अंदेशा है।
वहीं, किठौर में बारिश और ओलावृष्टि से आम, गेहूं व सरसों आदि फसलों को भारी नुकसान हुआ है। गांव ललियाना, राधना, असीलपुर में बारिश के साथ करीब 15 मिनट तक ओलावृष्टि हुई। आम बागवान नंदा, नसीर, मामचंद आदि किसानों का कहना है कि आम की फसल को ओलावृष्टि से भारी नुकसान है। वहीं गेहूं की पकी फसल भी बर्बाद हो गई है। जिससे किसानों को भारी नुकसान है।
------------
बारिश का कहर, खेतों में भीगी गेहूं की फसल
हस्तिनापुर। बुधवार को हुई बारिश ने एक बार फिर गेहूं की कटाई को प्रभावित कर दिया, जिससे किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दोपहर करीब 1:30 बजे अचानक मौसम ने करवट ली। तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश ने देखते ही देखते रौद्र रूप धारण कर लिया। खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल भीग गई, जिससे फसल खराब होने की आशंका गहरा गई है।

मौसम के इस बदले रुख ने किसानों की चिंताओं को बढ़ा दिया है। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. राकेश तिवारी ने बताया कि बार-बार बारिश में भीगने से गेहूं के दानों की गुणवत्ता पर असर पड़ता है। दाने काले पड़ सकते हैं और उनमें फफूंदी लगने का खतरा बढ़ जाता है। अभी तक हुई बारिश से किसानों को ज्यादा नुकसान नहीं है। आगामी दिनों में मौसम साफ रहेगा।

हस्तिनापुर के खादर क्षेत्र में पकी खड़ी गेहूं की फसल स्रोत संवाद

हस्तिनापुर के खादर क्षेत्र में पकी खड़ी गेहूं की फसल स्रोत संवाद

हस्तिनापुर के खादर क्षेत्र में पकी खड़ी गेहूं की फसल स्रोत संवाद

हस्तिनापुर के खादर क्षेत्र में पकी खड़ी गेहूं की फसल स्रोत संवाद

हस्तिनापुर के खादर क्षेत्र में पकी खड़ी गेहूं की फसल स्रोत संवाद

हस्तिनापुर के खादर क्षेत्र में पकी खड़ी गेहूं की फसल स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed