फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   What kind of water coolers are these? They haven't been cleaned, and there is no cold water available either.

Meerut News: ये कैसे वाटर कूलर, न सफाई हुई और न मिल रहा ठंडा पानी

Sat, 13 Jun 2026 08:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 08:24 PM IST
विज्ञापन
What kind of water coolers are these? They haven't been cleaned, and there is no cold water available either.
बहसूमा। बहसूमा बाईपास किराए पर खराब पड़ा वाटर कूलर
- बहसूमा में नगर पंचायत ने लगाए हुए हैं 36 वाटर कूलर
विज्ञापन

- खराब वाटर कूलरों को दो दिन में ठीक कराने का आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
बहसूमा। ये कैसे वाटर कूलर हैं। इनसे ठंडा पानी निकलता ही नहीं। सफाई हुए भी काफी समय गुजर गया। कई वाटर कूलर पूरी तरह खराब पड़े हैं। रिपेयर के नाम पर हिलाहवाली है। नगर पंचायत बहसूमा गर्मी में भी जनता को वाटर कूलरों से ठंडा पानी उपलब्ध कराने में नाकाम साबित हो रही है। कहने को 16 हजार की आबादी के लिए नगर पंचायत ने 36 वाटर कूलर लगाए हुए हैं। रखरखाव के नाम पर अधिकारी बेखबर हैं।
शनिवार को अमर उजाला ने कस्बे में लगे वाटर कूलरों की पड़ताल की तो नगर पंचायत की कार्य प्रणाली का खुलासा हो गया। नगर पंचायत में 11 वार्ड हैं। कस्बे में बाजारों का विस्तार होता जा रहा है। यहां पर आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। वाटर कूलरों से ठंडा पानी नहीं मिलने की शिकायत नगर पंचायत के अधिकारियों से करते रहे हैं। लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है।
विज्ञापन


यहां खराब पड़े हैं वाटर कूलर
नगर में राम कटोरी शिव मंदिर, बाईपास आंबेडकर तिराहा, होशियार सिंह मार्केट के सामने, मोहल्ला सड़क वाला आदि स्थानों पर वाटर कूलर खराब पड़े हैं। वाटर कूलर को देखकर लोग पानी पीने की आस लेकर करीब पहुंचते हैं लेकिन वाटर कूलर खराब पाकर लोग प्यासे ही लौट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये बोले स्थानीय लोग--
भीषण गर्मी में भी वाटर कूलरों से ठंडा पानी नहीं मिल रहा है। नगर पंचायत को जनहित से जुड़ी समस्या पर ध्यान देना चाहिए। -विनोद राजन

बाजार में बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। इसलिए बाजारों में लगे वाटर कूलरों की सफाई भी शीघ्र कराई जानी चाहिए। -आशीष सिंघल, अध्यक्ष, व्यापार मंडल

कस्बे की आबादी के अनुपात में वाटर कूलर लगने चाहिए। गर्मी में ठंडे पानी की खपत बढ़ती है। इसलिए वाटर कूलरों की नियमित जांच होनी चाहिए। -आफताब अलवी

दो दिन में ठीक करा दिए जाएंगे वाटर कूलर
खराब पड़े वाटर कूलरों की रिपेयर का कार्य मार्च में ही शुरू करा दिया गया था। जो भी वाटर कूलर इस समय खराब पड़े हैं उनको दो दिन में ठीक करा दिया जाएगा। इनके अलावा 6 नए वाटर कूलर भी लगाने की तैयारी है। -सचिन सुकड़ी, चेयरमैन, नगर पंचायत, बहसूमा

बहसूमा। बहसूमा बाईपास किराए पर खराब पड़ा वाटर कूलर

बहसूमा। बहसूमा बाईपास किराए पर खराब पड़ा वाटर कूलर

बहसूमा। बहसूमा बाईपास किराए पर खराब पड़ा वाटर कूलर

बहसूमा। बहसूमा बाईपास किराए पर खराब पड़ा वाटर कूलर

बहसूमा। बहसूमा बाईपास किराए पर खराब पड़ा वाटर कूलर

बहसूमा। बहसूमा बाईपास किराए पर खराब पड़ा वाटर कूलर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed