फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   What kind of a square is this... Chased for three kilometers with hands in hand, the criminal escaped after committing murder in the biggest market

ये कैसी चौकसी... तीन किमी हथियार लेकर किया पीछा, भरे बाजार हत्या कर भाग गए बदमाश

Thu, 31 Jul 2025 02:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
What kind of a square is this... Chased for three kilometers with hands in hand, the criminal escaped after committing murder in the biggest market
मेरठ..कंवलजीत..सुभाष नगर में युवक को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर करि हत्या के बाद जांच करती
मेरठ। गैंगस्टर सलीम उर्फ दीवाना उर्फ मोगली की हत्या ने सुरक्षा व्यवस्था की भी पोल खोल दी है। आरोपी लगभग तीन किलोमीटर तक सलीम का हथियार लेकर पीछा करते रहे। सिविल लाइन बाजार में आरोपियों ने पुलिस चौकी के सामने वारदात की और हथियार लहराते हुए भागने में कामयाब हो गए। इस वारदात के बाद शहर मेें सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन

परिजनों की मानें तो प्रॉपटी डीलर सलीम उर्फ दीवाना को काफी दिनों से धमकी मिल रही थी, लेकिन उसको यह नहीं पता था कि आरोपी उसकी हत्या कर सकते हैं। बुधवार को एक पुराने हत्या के प्रयास के मामले में तारीख थी। सलीम बुधवार को तारीख पर कचहरी गया था। एक बैनामा भी लिखवाना था। बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे वह बाइक पर सवार होकर कचहरी से घर के लिए चला। लिसाड़ी गेट के शालीमार गार्डन निवासी साजिद भी उसके साथ कचहरी गया था। वह अपनी बाइक पर था। दोनों बदमाश भी कचहरी से ही पीछा कर रहे थे। जब सलीम सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वा शेखलाल मस्जिद से आगे हाशिमपुरा पुलिस चौकी के पास पहुंचा, तभी बाइक सवार बदमाशों ने सलीम के गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

लोगों ने शोर मचाया, तब भी पुलिस बाहर नहीं निकली
इस दौरान लोगों ने शोर भी मचाया लेकिन पुलिस चौकी से बाहर निकलकर नहीं आई। कुछ देर बाद पुलिस बाहर आई और थाना पुलिस भी पहुंची। इसके बाद फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच पड़ताल की गई। पुलिस के इस रवैये को लेकर लोगों में आक्रोश था। सुरक्षा के लिहाज से सिविल लाइन के अलावा कोतवाली, लिसाड़ी गेट, नौचंदी समेत अन्य थानों का भी फोर्स सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने मौके पर बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
गैंगस्टर के मुकदमे में भेजा था जेल
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मृतक के खिलाफ नौचंदी थाने में गैंगस्टर का मुकदमा वर्ष 2019 में दर्ज हुआ था। इस मामले में कई बार सलीम तारीख पर नहीं गया। इसके चलते कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिए थे। कुछ दिन पहले पुलिस ने सलीम को गिरफ्तार किया था। शनिवार को जेल से जमानत पर सलीम रिहा हुआ था। परिवार में उसकी पत्नी के अलावा 13 साल की बेटी और तीन साल का बेटा है।
-----------
सलीम पर 12 से अधिक मुकदमे हैं दर्ज
मेरठ। सलीम पर शहर के विभिन्न थानों में 12 से अधिक संगीन अपराधों के मामले दर्ज है। लिसाड़ीगेट, सिविल लाइन, ब्रहमपुरी, नौचंदी, थाना मेडिकल कॉलेज में उसके खिलाफ गैंगस्टर, गुंडाएक्ट, हत्या के प्रयास, 7 क्रिमनल लॉ एक्ट, पुलिस पर हमला, शस्त्र अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट आदि के मुकदमे दर्ज हैैं।

-----
सीसीटीवी की फुटेज कब्जे में ली, तीन टीम लगाई
मेरठ। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास से लेकर कचहरी और रास्ते के तमाम सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ली है। इन फुटेज के जरिये पुलिस हत्यारों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि मृतक के भाई उस्मान की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या का नामजद मामला दर्ज किया है। रंजिश में हत्या की बात सामने आ रही है। देर रात मृतक के भाई उस्मान की तहरीर पर सिविल लाइन पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया। हत्या की वजह प्रोपर्टी और रंजिश बताई गई। हत्याकांड के खुलासे के लिए एसपी सिटी के निर्देशन में पुलिस की तीन टीम लगाई गई है।

------
हत्याओं से थर्राया शहर, उठ रही पुलिस कमिश्नरेट की मांग
शहर में हत्या की घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। पुलिस चौकी के सामने सरेआम हत्या करने के बाद आरोपी भागने में कामयाब हो रहे हैं। तीन दिन में तीन हत्याएं हो चुकी हैं। इसके चलते एक बार फिर मेरठ में पुलिस कमिश्नरेट की मांग उठने लगी हैें।
26 जुलाई को लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में राधना वाली गली में कपड़ा कारोबारी अबरार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एलानिया कत्ल किया गया था।
27 जुलाई को लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में समर गार्डन चौकी इलाके में शौकीन गार्डन में एक युवक की पीटकर हत्या कर दी। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी।
29 जुलाई को परतापुर थाना क्षेत्र के रिटायर्ड होमगार्ड के युवा बेटे ऋतिक की पड़ोसी युवक ने फरसे से गर्दन काटकर हत्या कर दी थी।
------

मेरठ..कंवलजीत..सुभाष नगर में युवक को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर करि हत्या के बाद जांच करती

मेरठ..कंवलजीत..सुभाष नगर में युवक को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर करि हत्या के बाद जांच करती

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed