{"_id":"57d863d54f1c1b902cd4896e","slug":"wether","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम के रंग... धुंध-तेज हवा से हुए बेदम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम के रंग... धुंध-तेज हवा से हुए बेदम
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
Updated Wed, 14 Sep 2016 02:50 AM IST
विज्ञापन
सुबह के समय छाई धुंध।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितंबर में मौसम अपने रंग बदल रहा है। सुबह के समय धुंध देखने को मिली तो दोपहर में तेज हवा ने ठंड का अहसास करा दिया। वहीं उमस और गर्मी ने लोगों के होश उड़ा दिए। बदलते मौसम में बीमारियों का कहर भी बढ़ रहा है। यह मौसम बुखार के सबसे ज्यादा अनुकूल है। मौसम के बदलते मिजाज से विशेषज्ञ भी हैरान हैं। वह लोगों को बचाव की सलाह दे रहे हैं।
सुबह जब लोग सोकर उठे तो देखा आसमान में घनी धुंध छायी है। ऐसा लगा जैसे घना कोहरा पड़ रहा हो। सितंबर में मौसम का यह मिजाज देखकर हर कोई हैरत में नजर आया। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो दो दिन से तापमान में बढ़ोतरी होने की वजह से ऐसा देखने को मिला। दिन में तापमान बढ़ने और रात में तापमान गिरने की वजह से वातावरण में मौजूद धूल के कण नीचे आ गए। ये धूल इतनी घनी हो गई कि ऐसा लगा जैसे कोहरा छा गया हो। हालांकि जैसे-जैसे सूरज चढ़ा और हवा तेज हुई यह धूल छंट गई। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो रहा है, जिस कारण मौसम का यह बदलाव देखने को मिला।
सांस के रोगियों के लिए खतरनाक
मौसम का यह बदलाव ठीक नहीं माना जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार वातावरण में डस्ट अधिक होने से सांस के रोगियों को अधिक परेशानी होती है। स्किन एलर्जी वाले रोगी भी इस मौसम में अधिक परेशान होते हैं। इसलिए धुंध बढ़ने पर रोगियों को इसका खास ध्यान रखना चाहिए। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जब तक एक बार बारिश नहीं होगी, धुंध पूरी तरह साफ नहीं होगी। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की वजह से कुछ स्थानों पर बारिश की बौछार हो सकती है। मौसम में धीरे-धीरे बदलाव आ रहा है, तापमान भी धीरे-धीरे कम होगा।
विज्ञापन
एक सप्ताह से बदल रहा मौसम
भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से मौसम बदल रहा है। दिन का तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है, जिस कारण मौसम में ये सब देखने को मिल रहा है। इस समय 35 डिग्री के आसपास तापमान चल रहा है, जो ठीक नहीं है। आने वाले दिनों में मौसम और भी बदलाव दिखाई देगा।