फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Western Uttar Pradesh youth throwing stones in Kashmir

पत्थरबाजी को लेकर बड़ा खुलासा, यूपी से कश्मीर जाते हैं लड़के

Fri, 22 Jun 2018 11:28 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 22 Jun 2018 11:28 AM IST
विज्ञापन
Western Uttar Pradesh youth throwing stones in Kashmir
फाइल फोटो

कश्मीर में सेना के जवानों पर होने वाली पत्थरबाजी में सहारनपुर और बागपत के युवकों के भी शामिल होने का भी अंदेशा है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने स्थानीय पुलिस को ऐसे संदिग्ध युवकों की एक सूची भेजी है। एसएसपी सहारनपुर ने इसकी जांच के लिए एलआईयू की एक विशेष टीम गठित कर दी है। टीम ने तीन युवकों से पूछताछ भी की है। उनका का कहना है कि एक ठेकेदार उन्हें सिलाई फैक्ट्री में काम कराने के लिए पुलवामा लेकर गया था। वहां सेना के सर्च ऑपरेशन के दौरान उन्हें जबरन पत्थरबाजी करने के लिए भेजा जाता था। यही बात बागपत के युवकों ने भी कही है।

विज्ञापन


सूची में शामिल युवक ननौता, नकुड़ और आसपास के गांवों के बताए गए हैं। इनमें दो युवक पंकज और बबलू नकुड़ के गांव जुडी के हैं। वहीं बागपत के युवकों में बड़ौत का नसीम और डोलचा का शमीम है। सहारनपुर में पुलिस और एलआईयू को बुधवार रात नकुड़ और ननौता के तीन युवकों ने बताया कि ठेकेदार उन्हें आतंकित कर पत्थरबाजों के साथ भेजता था।
विज्ञापन


एक युवक बबलू के पिता नाथीराम ने बताया कि उनके बेटे पर कर्ज हो गया था, तीन माह पहले वह कर्ज उतारने के लिए कश्मीर काम करने गया था। बड़ौत का एक व्यक्ति उसे 20 हजार रुपये माहवार पर पुलवामा की एक सिलाई फैक्ट्री में काम कराने के लिए ले गया था। छह दिन पहले वह वापस आया और बताया कि वहां उनपर पत्थरबाजों में शामिल होने के लिए दबाव बनाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : लालच देकर कराते है सेना के जवानों पर हमला, बेरोजगार युवकों ने खोला कश्मीर का हर राज

युवाओं को ले जाने वाले ठेकेदार कौन

Western Uttar Pradesh youth throwing stones in Kashmir
फाइल फोटो

एसएसपी ने बताया कि तीनों युवक कश्मीर जाने और पत्थरबाजी के लिए उकसाने की बात स्वीकार कर रहे हैं, लेकिन पत्थरबाजी से इंकार कर हैं। देर रात इन युवकों को छोड़ दिया गया। एसपी जयप्रकाश ने कहा कि युवक बयान बदल रहे हैं। वे कारीगर के तौर पर वहां गए थे, जहां रुपयों को लेकर इनका विवाद हुआ है।

सहारनपुर के युवकों के परिजन जहां ठेकेदार के बड़ौत निवासी होने की बात कह रहे हैं, वहीं बागपत के युवक ठेकेदार को लोनी और अमीनगर सराय का होने की बात कह रहे हैं। दोनों स्थानों के युवकों ने ठेकेदार पर आरोप लगाया है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि ठेकेदार की साठगांठ पत्थरबाजों के गैंग के साथ तो नहीं है। एसपी ने कहा कि युवकों को ले जाने वाले की तलाश की जा रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed