{"_id":"6141854c8ebc3e137533b677","slug":"western-uttar-pradesh-will-get-the-gift-of-development-before-the-election-season-many-new-projects-will-start","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सौगात : पश्चिमी उत्तर प्रदेश को चुनावी महासमर से पहले मिलेगा विकास का तोहफा, खास होगा अक्तूबर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौगात : पश्चिमी उत्तर प्रदेश को चुनावी महासमर से पहले मिलेगा विकास का तोहफा, खास होगा अक्तूबर
Wed, 15 Sep 2021 11:01 AM IST
Dimple Sirohi
दीपक भारद्वाज, अमर उजाला, मेरठ
दीपक भारद्वाज, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 15 Sep 2021 11:01 AM IST
सार
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए अक्तूबर का महीना खास होगा। दरअसल चुनावी महासमर से पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई नए प्रोजेक्ट शुरू होंगे। साथ ही गंगा एक्सप्रेसवे, आईटी पार्क, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट का शिलान्यास और लोकार्पण भी संभावित है।
विज्ञापन
गंगा एक्सप्रेसवे
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अगले महीने पश्चिमी उत्तर प्रदेश को कई प्रोजेक्टों की सौगात मिलने जा रही है। इसमें कई प्रोजक्ट का शिलान्यास और लोकार्पण किया जाएगा। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए अक्तूबर अहम माना जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अलीगढ़ से शुरुआत कर दी है। यहां से डिफेंस कॉरिडोर का शिलान्यास किया गया है। अब अगला शहर मेेरठ संभावित है।
विज्ञापन
प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सरकार विकास पथ पर लोगों को दौड़ाना चाहती है। जिससे सरकार के कार्यों को दिखाया जा सके। इसी क्रम में अब तेजी से शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रमों की शुरुआत की जाएगी। इसके लिए पूरा प्लान तैयार किया जा रहा है। यहां गंगा एक्सप्रेसवे, आईटी पार्क, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, इलेक्ट्रॉनिक बस चार्जिंग स्टेशन आदि प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं।
विज्ञापन
इसमें दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, आईटी पार्क, इलेक्ट्रॉनिक बस चार्जिंग स्टेशन का लोकार्पण और गंगा एक्सप्रेसवे, मेरठ-गढ़ हाइवे, खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास शामिल हैं। सात अक्तूबर से शारदीय नवरात्र भी शुरू हो रहे हैं। इसके बाद से ही त्योहारों का आगाज हो जाएगा। शुभ दिनों में सरकार भी कई प्रोजेक्ट जनता को सौंपेगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: खुशखबर: बनेंगे 203 नए बिजलीघर, 335 की होगी क्षमतावृद्धि, खास योजना से सुदृढ़ होगा पश्चिमांचल का बिजली ढांचा
Trending Videos
इनका होगा लोकार्पण
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे : दिल्ली से मेरठ तक बनाए गए एक्सप्रेसवे का अभी तक लोकार्पण नहीं किया गया है। गाजियाबाद की सीमा में चिपियान में बन रहे 14 लेनब्रिज का कार्य चल रहा है। हालांकि, इस पर यातायात चल रहा है।
आईटी पार्क : मेरठ स्थित वेदव्यासपुरी में आईटी पार्क बनकर तैयार है। यहां कंपनियों से आने के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इसकी बिल्डिंग बनकर पूरी तरह तैयार है।
इलेक्ट्रॉनिक चार्जिंग बस स्टेशन : शहर में प्रदूषण कम करने और यातायात व्यवस्था को ठीक करने के लिए सितंबर अंत तक इलेक्ट्रॉनिंक बसें मेरठ आए जाएंगी। लोहियानगर में इलेक्ट्रॉनिक चार्जिंग बस स्टेशन बनकर तैयार हो गया है।
यह भी पढ़ें: रैपिड रेल निर्माणकार्य तेजी पर: 5.8 किमी की सुरंग के लिए प्रवेश और निकास स्थान पर काम शुरू
इनका होगा शिलान्यास
गंगा एक्सप्रेसवे : मेरठ से प्रयागराज तक बनाए जाने वाले एक्सप्रेसवे को देश का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे का दावा किया जा रहा है। इसके लिए 93 प्रतिशत भूमि खरीदी जा चुकी है। मेरठ में एक कंपनी द्वारा अब सामाजिक अध्ययन सर्वे कराया जा रहा है। वहीं, यूपीडा इसका डिजाइन भी फाइनल कर चुकी है।
खेल विश्वविद्यालय : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खेल विश्वविद्यालय को लेकर गंभीर है। इसका नाम भी मेजर ध्यानचंद खेल विवि कर दिया गया है। इसके लिए भी सरधना के सलावा में जमीन फाइनल की गई है।
कांवड़ नहर पटरी : कई सरकारों के चुनावी एजेंडे में शामिल रही कांवड़ नहर पटरी का निर्माण भी किया जाना है। इसके लिए पर्यावरण मंत्रालय से अनुमति का इंतजार है। 111 किमी में गाजियाबाद से मुजफ्फरनगर तक कांवड़ नहर पटरी का निर्माण किया जाना है।