फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Electricity infrastructure of west Zone will be strengthened more than two hundred power stations will be built

खुशखबर: बनेंगे 203 नए बिजलीघर, 335 की होगी क्षमतावृद्धि, खास योजना से सुदृढ़ होगा पश्चिमांचल का बिजली ढांचा

Tue, 14 Sep 2021 04:22 PM IST
Dimple Sirohi राजदीप जाखड़, अमर उजाला, मेरठ
राजदीप जाखड़, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 14 Sep 2021 04:22 PM IST
सार

बिजली चोरी रोकने के लिए पीवीवीएनएल खास योजना पर काम कर रहा है। कंपनी ने पांच साल की कार्ययोजना तैयार कर ली है। कार्ययोजना को स्वीकृति मिलते ही इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
UP: Electricity infrastructure of west Zone will be strengthened more than two hundred power stations will be built
बिजली घर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजली वितरण कंपनियों की परिचालन क्षमता और वित्तीय स्थिरता सुधार हेतु केंद्र सरकार द्वारा चालू की गई रीवैम्पड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) से पीवीवीएनएल का बिजली ढांचा अगले पांच साल में सुदृढ़ हो जाएगा। इसके लिए कंपनी ने पांच साल की कार्ययोजना तैयार कर ली है।

विज्ञापन


इस योजना में जहां 203 नए बिजलीघरों का निर्माण किया जाएगा, वहीं 335 बिजलीघरों की क्षमता में वृद्धि होगी। हजारों किलोमीटर लंबी एचटी व एलटी लाइन का निर्माण किया जाएगा। बिजली चोरी रोकने के लिए एबीसी केबल के अलावा एचबीडीएस सिस्टम का विकास किया जाएगा। कार्ययोजना को स्वीकृति मिलते ही इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


जर्जर हो चुके बिजली ढांचे को सुधारने और लाइन लॉस कम कर राजस्व घाटे को पाटने के लिए केंद्र सरकार ने उदय योजना की तरह आरडीएस योजना शुरू की है। उदय योजना के तहत चल रही केंद्र और प्रदेश की योजनाओं को अब इस योजना में ही समाहित कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: रैपिड रेल निर्माणकार्य तेजी पर: 5.8 किमी की सुरंग के लिए प्रवेश और निकास स्थान पर काम शुरू

पहले से चल रही योजनाओं के साथ नई शुरू होने वाली योजनाओं के लिए केंद्र सरकार ने तिजोरी खोल दी है। पीवीवीएनएल को 13036 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इन योजनाओं से कंपनी के सभी 14 जनपदों में 203 नए बिजलीघरों का निर्माण किया जाएगा और 335 पुराने बिजलीघरों की क्षमतावृद्धि की जाएगी। 

एक ही स्थान पर दो से तीन बार फुंकने वाले ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि के साथ ही हजारों नए ट्रांसफार्मर लगेंगे। 15 हजार किलोमीटर एलटी और 1791 किलोमीटर लंबी एचटी लाइन बनाई जाएगी। इस योजना के तहत मेरठ में 18 नए बिजलीघर बनाए जाएंगे, 48 की क्षमता वृद्धि की जाएगी। 

ऐसी बनी कार्ययोजना 
जिला   नए बिजलीघर    क्षमता वृद्धि
मेरठ     18    48
बागपत   06     18
बिजनौर   21     25
बुलंदशहर   22   55
बुलंदशहर   22  55
गौतमबुद्धनगर 31   18
गाजियाबाद   14   22
अमरोहा  17   09
अमरोहा   17  09
मुरादाबाद   10     16
मुजफ्फरनगर  05   11
हापुड़   10    26
रामपुर   20  27
सहारनपुर    07 11
शामली    04   13
 
कंपनी ने आरडीएस योजना के तहत अगले पांच साल के लिए कार्ययोजना तैयार कर ली है। योजना में मिलने वाले बजट से कंपनी के बिजली ढांचे को मजबूत किया जाएगा। इसके बाद उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली आपूर्ति करने और लाइनलॉस रोकने में मदद मिलेगी। - अरविंद मल्लप्पा बंगारी, एमडी पीवीवीएनएल मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed