फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   West UP's Hastinapur and Bundelkhand in the semi-finals.

Meerut News: वेस्ट यूपी हस्तिनापुर और बुंदेलखंड सेमीफाइनल में

Wed, 07 Oct 2026 06:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
West UP's Hastinapur and Bundelkhand in the semi-finals.
सेमीफाइनल में जगह बनाए जाने के बाद वेस्ट यूपी हस्तिनापुर और बुंदेलखंड टाइगर्स की टीम
स्पोर्ट्स फॉर स्कूल जोनल स्टेट क्रिकेट टूर्नामेंट में खेले गए मैच
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। स्पोर्ट्स फॉर स्कूल फेडरेशन की ओर से आयोजित अंडर 14 जोनल स्टेट टूर्नामेंट में बुधवार को जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में दो मैच खेले गए। इसमें वेस्ट यूपी हस्तिनापुर और बुंदेलखंड टाइगर्स की टीम ने मैच जीतकर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई।
पहले मैच में बुंदेलखंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सरयू स्ट्राइकर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 105 रन बनाए। टीम की ओर से देव शर्मा ने 34 रन, राघव ने 29 रन बनाए।
विज्ञापन

गेंदबाजी में बुंदेलखंड की ओर से संचीत, रेवांश, प्रसनजोत और अनुज ने 1-1 विकेट हासिल किया। जवाब में उतरी बुंदेलखंड टाइगर्स की टीम 20 ओवरों में 6 विकेट पर 100 रन ही बना सकी। टीम के लिए मानस ने 31 रनों का सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मैच में वेस्ट यूपी हस्तिनापुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 107 रन बनाए। इसमें किरत ने 21 रन, आरिश ने 19 रन रन की पारी खेली। गेंदबाजी में देवांश ने तीन, युग ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बुंदेलखंड टाइगर्स की पूरी टीम 14.1 ओवर में 78 रनों पर ढेर हो गई। मानस ने 47 रन और यश ने 16 रन बनाए। मैच से पूर्व मुख्य अतिथि प्रबंध निदेशक जे एम एस वर्ल्ड स्कूल डॉ आयुष सिंघल और सचिव रोहन सिंहल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस मौके पर कोच अतहर अली ने सभी का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed