फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   West UP Weather: weather changed again, rain at night, clouds during the day

West UP Weather: मौसम ने फिर बदली करवट, रात में बारिश, दिन में छाए बादल, तेज हवाओं ने बढाई ठंड

Wed, 21 Feb 2024 12:00 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 21 Feb 2024 12:00 PM IST
सार

मेरठ समेत वेस्ट यूपी के अधिकांश जिलों में बारिश व ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है। रात में जहां कई स्थानों पर बूंदाबांदी हुई वहीं मेरठ में सुबह से ही कोहरा छाया तो वहीं आसमान में बादल छाए रहे।

विज्ञापन
West UP Weather: weather changed again, rain at night, clouds during the day
मौसम समाचार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरवरी के अंतिम सप्ताह के पहले ही मौसम ने फिर करवट लेनी शुरू कर दी। मौसम का अंदाज सोमवार से बदला-बदला रहा। कभी धूप तो कभी सूर्य देव को बादलों ने अपनी ओट में ले लिया। हवा की रफ्तार सुबह से लेकर शाम तक तेज रही।

विज्ञापन


सोमवार देर रात बारिश हुई। मंगलवार को भी दिनभर तेज हवाओं के साथ बादलों के बीच सूरज की लुका छुपी चलती रही। अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.6  डिग्री सेल्सियस रहा।  
विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पश्चिम उत्तर प्रदेश में मौसम ने फिर से करवट बदली है। सोमवार देर रात बारिश के बाद मौसम गर्म हो गया। तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई। बारिश 1.7 मिमी  दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: किसान आंदोलन के समर्थन में BKU का ट्रैक्टर मार्च आज, हर जिले में जुटेंगे हजारों किसान, पुलिस अफसर अलर्ट

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि बुधवार को भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो मेरठ, बिजनौर, मुजफ्फरनगर समेत वेस्ट यूपी में कहीं-कहीं बारिश के आसार हैं। हवाओं के चलने से शहर के एयर क्वालिटी इंडेक्स में गिरावट दर्ज की गई है।

हवा फिर से साफ श्रेणी में पहुंच रही है। मंगलवार को मेरठ का एक्यूआई 126 दर्ज किया गया। जयभीमनगर का 119, गंगानगर का 116, पल्लवपुरम का 143, बेगमपुल का 155 एक्यूआई रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed