फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   BKU workers will take out tractor march and protest in every district in support of United Kisan Morcha

किसानों का हल्ला बोल: BKU का ट्रैक्टर मार्च जारी, राकेश टिकैत बोले, देश भर के किसान एकजुट, दिल्ली दूर नहीं

Wed, 21 Feb 2024 01:30 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 21 Feb 2024 01:30 PM IST
सार

Kisan Andolan : पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में भाकियू कार्यकर्ता और किसान आज पश्चिमी यूपी के हर जिले में ट्रैक्टर मार्च निकाल रहे हैं। ट्रैक्टर मार्च के साथ राकेश टिकैत मेरठ पहुंचे हैं। इस दौरान भाकियू कार्यकर्ता और किसान कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपेंगे।

विज्ञापन
BKU workers will take out tractor march and protest in every district in support of United Kisan Morcha
ट्रैक्टर मार्च में शामिल राकेश टिकैत् - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में भाकियू टिकैत आज ट्रैक्टर मार्च निकाल रही है। विभिन्न जिलों में अलग अलग रास्तों से किसान ट्रैक्टरों पर सवार होकर कलक्ट्रेट तक पहुंचने लगे हैं। मुजफ्फरनगर में ट्रैक्टरों पर सवार होकर किसान व कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां किसान धरने पर बैठे हैं। भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि एमएसपी और किसानों की अन्य समस्याओं का समाधान करने में सरकार नाकाम रही है।   

विज्ञापन


भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत या राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत भी ट्रैक्टर मार्च में शामिल होकर मेरठ पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के समर्थन में पूरे देश का किसान एकजुट है। हम किसानों के लिए कहीं भी जाने को तैयार हैं। कहा कि किसानों के लिए दिल्ली दूर नहीं है। 
विज्ञापन


भाजपा किसानों की नहीं उधमियों की सरकार: राकेश टिकैत
भारतीय किसान यूनियन के राष्टीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि भाजपा किसानों की नही उद्यमियों की सरकार है। किसानों की सरकार होती तक अब से पहले एमएसपी पर गारंटी कानून बन चुका होता। उन्होंने यह बात जिलाधिकारी कार्यलय में भाकियू के ट्रेक्टर मार्च के बाद कलेक्ट्रेट में किसानों के धरने को संबोधित करते हुए कहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने दिल्ली जाने की बात पर कहा कि हमारे लिए यही दिल्ली है। भाकियू की ओर से सभी जिला मुख्यालय पर ट्रेक्टर मार्च के बाद ज्ञापन दिया जा रहा है, जिसमें एमएसपी समेत अन्य मुद्दों को शामिल किया गया है। गुरुवार को संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक होगी, जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी।

उधर, पीनना गांव में थांबेदार मित्रपाल सिंह के आवास पर जुटे खाप चौधरियों ने किसान आंदोलन का समर्थन किया। पुलिस ने यातायात व्यवस्था के लिए एडवाइजरी जारी की है, विभिन्न मार्गों पर चौकसी बरती जा रही है।

शामली में भाकियू कार्यकताओं ने तहसील के अंदर खड़े किए ट्रैक्टर
शामली में किसान आंदोलन के समर्थन में भाकियू कार्यकताओं ने तहसील के पास ही ट्रैक्टर मार्च निकाला। साथ ही धरने पर बैठेंगे। किसानों ने तहसील के अंदर ट्रैक्टरों को ले जाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने ट्रैक्टर बाहर ही रोक दिए। हालांकि बाद में किसान ट्रैक्टरों को लेकर तहसील के अंदर गए।

भाकियू जिलाध्यक्ष कालिंद्र मलिक, बाबा श्याम सिंह ने कहा कि सरकार किसान विरोधी है जिसके कारण किसानों को दिल्ली जाने से रोका जा रहा है। एमएसपी पर कानून की मांग की। कहा कि यदि किसानों की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वे बड़ा आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। बाद में किसानों ने ट्रैक्टरों के तहसील के अंदर खड़ा किया।

BKU workers will take out tractor march and protest in every district in support of United Kisan Morcha
बिजनौर में प्रदर्शन करते किसान - फोटो : Amar Ujala

किसान कलक्ट्रेट का घेराव कर करेंगे प्रदर्शन
बिजनौर में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसान कलक्ट्रेट का घेराव कर प्रदर्शन करने पहुंचे हैं। नगीना चौराहे पर किसान एकत्र हुए। इसके बाद ट्रैक्टरों से जुलूस के रूप में अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट पहुंचने से पहले शहर में ट्रैक्टर मार्च निकाला गया।

बागपत में ट्रैक्टर लेकर कलक्ट्रेट पहुंचेंगे किसान, धरना देंगे 
किसान आंदोलन के समर्थन और एमएसपी कानून बनाने समेत अन्य मांगों को लेकर भाकियू कार्यकर्ता कलक्ट्रेट में ट्रैक्टर लेकर पहुंचेंगे। बागपत में भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह गुर्जर ने बताया कि जिलेभर के गांवों से किसान ट्रैक्टर लेकर कलक्ट्रेट पहुंचेंगे। उसके बाद वहां धरना दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: किसानों की महापंचायत: राकेश टिकैत बोले- सरकार ने दिल्ली जाने से रोका, हम 2024 में आने से रोकेंगे

सहारनपुर में भी किसानों का प्रदर्शन जारी, कलक्ट्रेट में जुटे सैकड़ों किसान
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सहारनपुर में ट्रैक्टर मार्च निकाला गया। कार्यकर्ता कमिश्नर कार्यालय से ट्रैक्टर मार्च निकालते हुए कलक्ट्रेट परिसर तक पहुंचे। यहां जमकर नारेबाजी व विरोध प्रदर्शन किया गया। भाकियू टिकैत के राष्ट्रीय सचिव विनय कुमार ने बताया कि कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी को विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा।

यह भी पढ़ें: Mission 2024: अखिलेश ने कैराना सीट पर चला ये दांव, इकरा को टिकट मिलने पर बदले समीकरण, होगा कांटे का मुकाबला

भारतीय किसान यूनियन ने निकाला ट्रैक्टर मार्च, किसान आंदोलन के समर्थन में पहुंचे राकेश टिकैत
मेरठ में भारतीय किसान यूनियन की ओर से आज पंजाब के किसानों की मांग के समर्थन में भाकियू की ओर से प्रदर्शन किया गया। एमएसपी पर गारंटी कानून की मांग को लेकर किसान ट्रैक्टर मार्च निकालते हुए जिलाधिकारी कार्यलय की ओर पहुंचे।

भारतीय किसान यूनियन के रास्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के नेतृत्व में किसान कलक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान पुलिस की ओर से भी किसानों को रोकने के लिए भारी बंदोबस्त किया गया। किसानों के ट्रेक्टर को रोकने के लिए कमिश्नरी चौराहे पर ही इंतजाम किया गया। इसके बावजूद भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में किसान आगे बढ़े। 


अनुराग चौधरी ने बताया कि किसान कलक्ट्रेट का घेराव करेंगे। कलक्ट्रेट में पंचायत कर करके स्थानीय समस्याओं का समाधान कराने का आह्वान प्रशासन से करेंगे। उचित समस्याओं का समाधान न होने की स्थिति में अनिश्चितकालीन धरने की भी कार्ययोजना बनाई जाएगी।

भाकियू कार्यकर्ताओं ने पंजाब में आंदोलित किसानों को पूर्ण समर्थन देने का आह्वान किया है। कहा कि भाकियू आज एमएसपी, किसानों की परेशानी, बकाया गन्ना भुगतान, किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस करने की मांग समेत कई मांगों पर हल्ला बोल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed