Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   West UP Weather: Possibility of thunderstorm in next 24 hours in Meerut, rain in Saharanpur

West UP Weather: मेरठ में अगले 24 घंटे में आंधी-बारिश की संभावना, सहारनपुर में झमाझम से मौसम सुहाना

Sun, 03 May 2026 12:04 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Sun, 03 May 2026 12:04 PM IST
सार

मेरठ और आसपास के जिलों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज बदल गया है। अगले 24 घंटों में आंधी-तूफान और बारिश के आसार बन रहे हैं। वहीं सहारनपुर में सुबह के समय आंधी और तेज बारिश से मौसम ठंडा हो गया।

विज्ञापन
West UP Weather: Possibility of thunderstorm in next 24 hours in Meerut, rain in Saharanpur
सहारनपुर में सुबह के समय होती बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। पिछले कुछ दिनों से तापमान में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा था, लेकिन अब भीषण गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली है। शहरवासियों ने इस बदलते मौसम से राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के भीतर एक बार फिर से आंधी के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है। तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में और भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। यह राहत भरा मौसम 5 मई तक जारी रहने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की उम्मीद है, जिससे गर्मी का प्रभाव काफी कम रहेगा। हालांकि, दिन में धूप निकलने पर उमस और हल्की गर्मी का अहसास हो सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते आसमान में बादल छाए रहेंगे, तेज हवाएं चलेंगी और बीच-बीच में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। उन्होंने सलाह दी है कि बदलते मौसम को देखते हुए लोग सतर्क रहें और अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
 
विज्ञापन

मौसम का अनुमानित प्रभाव
तापमान में गिरावट: आंधी-बारिश के कारण अधिकतम तापमान में कमी आएगी।
राहत: भीषण गर्मी से तत्काल राहत मिलने की उम्मीद है।
चेतावनी: तेज हवाओं और बारिश के चलते सावधानी बरतने की सलाह।

सहारनपुर में बदला मौसम, काले बादलों के बीच हवा के साथ तेज बारिश
सहारनपुर में रविवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। आसमान काले घने बादलों से घिर गया और तेज हवाएं चलने लगीं। इसके साथ ही तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। सुबह करीब नौ बजे के आसपास मौसम में यह बदलाव देखने को मिला। तेज हवाओं के चलते लोगों को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, बारिश से तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। अचानक बदले मौसम के कारण सड़क पर निकल वाले राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed