फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   West UP News Live: Sunday was the coldest day,

West UP News Live: रविवार का दिन सबसे सर्द रहा, पूर्व भाजपा विधायक का फेसबुक अकाउंट हैक, पढ़ें ताजा खबरें

Mon, 11 Dec 2023 09:47 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 11 Dec 2023 09:47 PM IST
सार

मेरठ के मोदीपुर में पेट्रोल पंप पर हुई बंटी की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। वहीं मेरठ में न्यूटिमा विवाद को लेकर सपा विधायक अतुल प्रधान की पंचायत को लेकर आज पुलिस प्रशासन सतर्क है।

विज्ञापन
West UP News Live: Sunday was the coldest day,
कम होने लगा रात का तापमान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर से देहात तक रविवार सुबह हवा चलने से दिन में ठिठुरन बढ़ गई। शाम होते ही ठंड का असर तेज हो गया। इससे दिन का तापमान गिर गया। वहीं, हवा चलने से प्रदूषण का स्तर कम हो गया। एक्यूआई 239 दर्ज किया गया।
विज्ञापन


वेस्ट यूपी में ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है। बढ़ती ठंड के साथ रात भी सर्द हो रही है। दिसंबर में रविवार का दिन सबसे ठंडा रहा। दिन का अधिकतम पारा 23 डिग्री के पास पहुंच गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस था। सुबह से लेकर शाम तक तेज हवा से ठिठुरन बढ़ती रही। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन


इस हवा से एक्यूआई 274 से गिरकर 239 पर आ गया, जबकि शहर में जयभीमनगर में 220, गंगानगर में 224, पल्लवपुरम में 274, दिल्ली रोड में 270, बेगमपुल 290 दर्ज किया गया। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. यूपी शाही का कहना है कि आगे भी हवा चलने से मौसम ठंडा होगा और दिन के तापमान में गिरावट आएगी। हवा में नमी बढ़ती जा रही है। हवा से प्रदूषण में कमी आएगी और दिन रात में मौसम ठंडा होगा। हवा के दिन भर चलने के चलते दिसंबर में रविवार सबसे सर्द रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोस्तों ने की थी बंटी प्रजापति की हत्या

मोदीपुरम हाईवे स्थित पेट्रोल पंप पर पावली खास गांव निवासी बंटी प्रजापति की हत्या उसके अपने दोस्तों ने ही की थी। वारदात के बाद से दोनों दोस्त बबलू और संदीप गांव से फरार हैं। रविवार को परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दोनों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के पावलीखास निवासी दुर्गाप्रसाद प्रजापति का बेटा बंटी प्रजापति शुक्रवार शाम को गांव से मोदीपुरम आया था। शराब पीने के दौरान बंद पड़े पेट्रोल पंप पर मारपीट के बाद उसकी सर पर वार करके हत्या कर दी गई थी।

इस मामले में रविवार को मृतक के भाई जोनी ने गांव के ही बबलू पुत्र बलधारी, और संदीप पुत्र सुंदर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी। जोनी ने बताया कि बबलू और संदीप दोनों बंटी के दोस्त थे। दोनों हत्या वाले दिन उसके साथ थे।

शराब पिलाने के बाद दोनों ने सर पर चोट मारकर उसकी हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सर की हड्डी टूटी आई थी। जोनी ने बताया कि आरोपी संदीप के पास जो मोबाइल था, वो हत्या के बाद से ही बंद है। जिसके चलते परिजनों को उस पर शक हुआ। उसके मोबाइल की आखिरी लोकेशन मोदीपुरम में मिली है। एसपी सिटी पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।

अतुल प्रधान की पंचायत पर टिकी निगाहें, न्यूटिमा विवाद को लेकर कर रहे हैं अनशन

आज कमिश्नरी पर सपा विधायक अतुल प्रधान की महापंचायत है। जिसको लेकर ग्रामीण क्षेत्र से भारी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है। इसी को देखते हुए गंगानगर थाना पुलिस सतर्क है। पुलिस ने गंगानगर में कसेरुखेड़ा नाले पर ही बैरिकेडिंग कर दी है। वही, देहात की ओर से आने वाले ट्रैक्टर-ट्राली को रोकने की व्यवस्था की गई है।

एसपी देहात कमलेश बहादुर, सीओ सदर देहात प्रमोद कुमार, गंगानगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह, एसआई भूपेंद्र सिंह, एसआई विपिन कुमार आदि भारी संख्या में पुलिसबल के साथ जांच कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि महापंचायत में देहात से लोगों के आने की उम्मीद है।

शहर में यातायात व्यवस्था ना बिगड़े, जिसको देखते हुए ट्रैक्टर-ट्राली में आने वाले लोगों को यही रोककर उन्हें पैदल ही पंचायत स्थल की ओर भेजा जाएगा। वहीं, किसी अन्य वाहन से आने वाले लोगों को नहीं रोका जा रहा है। मौके पर थाना पुलिस के साथ क्यूआरटी जवान भी मौजूद है। पुलिस ने सुविधा के लिए एक क्रेन व जेसीबी भी बैरिकेडिंग के पास खड़ी की हुई है।

बिजनौर में पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़

West UP News Live: Sunday was the coldest day,
अस्पताल में घायल बदमाश - फोटो : Amar Ujala

बिजनौर जनपद के मंडावर थाना क्षेत्र के बालावाली में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। गोली लगने से बदमाश हुआ घायल एक सिपाही के भी हाथ में लगी गोली। घायल आरोपी जितेंद्र निवासी बिलासपुर को पुलिस ने हिरासत में लिया फिलहाल से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज है।

West UP News Live: Sunday was the coldest day,
धरना देते किसान - फोटो : Amar Ujala
मवाना तहसील में भारतीय किसान यूनियन द्वारा किसानो की विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन शुरू किया गया।

गठबंधन पर फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे, सपा मजबूती से लड़ेगी लोकसभा चुनाव : नरेश उत्तम पटेल 

सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि सपा लोकसभा चुनाव मजबूती से लड़ेगी। हालांकि गठबंधन के सवाल पर उनका कहना था कि यह राष्ट्रीय अध्यक्ष को तय करना है। सपा मजबूती से चुनाव की तैयारी कर रही है। दरअसल, सपा मुखिया अखिलेश यादव की मांग के बावजूद कांग्रेस ने सपा को मध्य प्रदेश में एक भी सीट नहीं दी थी। इसे लेकर अखिलेश ने खुले तौर पर नाराजगी जताई थी और कहा था कि इंडिया गठबंधन अगर राज्य स्तर के चुनावों में लागू नहीं होता है तो लोकसभा चुनाव में भी इसके साथ रहना है या नहीं, वह इस पर बाद में विचार करेंगे।

पूर्व भाजपा विधायक का फेसबुक अकाउंट हैक

बागपत में छपरौली से भाजपा विधायक रहे सहेंद्र सिंह रमाला का फेसबुक अकाउंट हैक किया गया है। उनके अकॉउंट पर अश्लील वीडियो वायरल किए जा रहे हैं। सहेंद्र सिंह रमाला ने लैटर जारी कर जानकारी दी है। उन्होंने साइबर सेल बागपत व रमाला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही हैकर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

मकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
 

सहारनपुर में जैन कॉलेज रोड स्थित कमल कॉलोनी में सोमवार की रात आग लग गई। आसपास के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना पर दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया। आग में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। 

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, दो घायल

बिजनौर के मंडावली में गन्ने से भरे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।

मंडावली-सेंट मैरी मार्ग पर मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। बाइक पर सवार दो अन्य युवक घायल हो गए। गांव सैदपुरी निवासी फुरकान (34), अनस (17) और राजू (45) बाइक से कहीं जा रहे थे। देर शाम गन्ने से भरे ट्रक को ओवर टेक करते हुए बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। बाइक गिरने से बाइक पर पीछे बैठा फुरकान ट्रक की चपेट में आ गया। फुरकान की मौके पर ही मृत्यु हो गई। उसके दो अन्य साथी मार्ग दुर्घटना में घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक उपेंद्र सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक का शव कब्जे में ले लिया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed