फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   west and road par sakthi

वेस्ट एंड रोड पर सख्ती, छात्रों के भी काटे चालान

Sun, 08 May 2016 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 08 May 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
west and road par sakthi
वेस्ट एंड रोड पर चालान करते ट्रैफिक पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
 वेस्ट एंड रोड पर शनिवार से कैंट बोर्ड और ट्रैफिक पुलिस ने दो पहिया चालकों पर भी सख्ती शुरू कर दी। ट्रैफिक पुलिस ने हेलमेट न पहनने, ट्रिपलिंग करने वाले छात्र सहित 25 के चालान काटे। वहीं, क्रेन के खौफ के चलते शुक्रवार को वेस्ट एंड रोड पर चार पहिया वाहन नजर नहीं आए।
विज्ञापन

कैंट बोर्ड, रोड सेफ्टी क्लब, ट्रैफिक पुलिस द्वारा वेस्ट एंड रोड पर चार पहिया वाहनों को एंट्री बंद कर अब दो पहिया वाहनों पर सख्ती शुरू हो गई है। शनिवार को कैंट बोर्ड कर्मचारी, पीआरडी जवान और वालंटियर दोपहर 12 बजे से ही व्यवस्था बनाने में जुट गए।
विज्ञापन

सदर घंटाघर से ऑफिसर मेस तिराहे और इस मार्ग को जोड़ने वाली सभी लिंक रोड पर 16 अस्थायी बैरियर लगा दिए गए। शनिवार को ट्रैफिक पुलिस सख्त नजर आई। छुट्टी के दौरान हेलमेट न पहनने वाले और ट्रिपलिंग करने वाले छात्रों को रोक लिया और कागज चेक किए।छात्रों के चालान भी काटे गए। वहीं बच्चों को लेने आए जिन अभिभावकों ने हेलमेट नहीं लगाया था उनके भी चालान काटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रेन लगने से नहीं आए चार पहिया वाहन
वेस्ट एंड रोड पर कैंट बोर्ड ने दोपहर 12 बजे ही क्रेन लगा दी, लेकिन एक भी वाहन वेस्ट एंड रोड पर खड़ा नजर नहीं आया। वहीं बैरियर लगने के बाद भी वाहन वेस्ट एंड रोड पर अंदर नहीं आने दिए।


सोमवार को भी चालू रहेगी व्यवस्था
कैंट बोर्ड सीईई अनुज सिंह ने बताया कि पहले यह व्यवस्था एक सप्ताह के लिए लागू की गई थी। इसे 2 से 7 मई तक रखा गया था, लेकिन लोगों का सहयोग मिलने से यह व्यवस्था चालू रहेगी। कहा कि जब तक छुट्टी नहीं होंगी इसी तरह व्यवस्था बनाई जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed