{"_id":"5726682c4f1c1bc17b5cd3c2","slug":"west-and-road-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से दो घंटे बंद रहेगी वेस्ट एंड रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से दो घंटे बंद रहेगी वेस्ट एंड रोड
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
Updated Mon, 02 May 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
हेलमेट न लगाने पर युवक को हड़काते यातायत पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेस्ट एंड रोड आज (सोमवार) से दो घंटे के लिए बंद रखी जाएगी। पहले 90 मिनट तक मार्ग बंद करने का प्लान बनाया था, लेकिन ट्रैफिक के प्रेशर को देखते हुए 30 मिनट का समय और बढ़ा दिया है। सीईओ राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि इस मार्ग पर शहर के बड़े स्कूल हैं, जिनमें कुल 25965 छात्र पढ़ते हैं। इन छात्रों की सुरक्षा और जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए पूरा प्लान बनाया गया है। सीईई अनुज सिंह ने बताया 60 से 65 वॉलेंटियर व्यवस्था संभालेंगे।
सुबह 6:45 से 7:45 तक और दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक वेस्ट एंड रोड पर फोर व्हीलर बंद रहेंगे। कैंट बोर्ड की टीम शिव चौक पर 6 बजे से ही व्यवस्था में जुट जाएगी। रोड के सभी लिंक रास्तों को बैरियर लगाकर बंद किया जाएगा। सिर्फ स्कूल जाने वाले टू व्हीलर और थ्री व्हीलर को ही जाने दिया जाएगा। स्कूलों की बस औघड़नाथ मंदिर रोड से सेंटर रोड होेते ही एमपीजीएस, एमपीएस, जीटीबी पहुंचेंगी। दीवान पब्लिक स्कूल की बस वेस्ट एंड रोड का थोड़ा हिस्सा इस्तेमाल करके स्कूल पहुंचेगी। छुट्टी के बाद यहीं से बच्चों को लेकर निकलेगी।
वेस्ट एंड रोड का रिहर्सल फेल, एक्शन पर नजर
आधी अधूरी तैयारियों के साथ रविवार को वेस्ट एंड रोड पर मॉक ड्रिल किया गया। कैंट बोर्ड टीम के समय से नहीं पहुंचने पर एसपी ट्रैफिक किरण यादव वापस लौट गईं। निर्धारित समय से आधा घंटा लेट पहुंचे बोर्ड के सीईई अनुज सिंह ने पुलिस और रोड सेफ्टी क्लब के वॉलेंटियरों को प्लान समझाया। सोमवार से शुरू होने वाली नई व्यवस्था के लिए रविवार दोपहर 12 बजे कैंट बोर्ड, ट्रैफिक पुलिस और रोड सेफ्टी क्लब के सदस्यों को मॉक ड्रिल (रिहर्सल) करनी थी। 12 बजते ही ट्रैफिक पुलिस, सदर पुलिस, रोड सेफ्टी क्लब की टीम बैरियर आदि लेकर पहुंच गई। लेकिन बोर्ड की टीम का कहीं अता-पता नहीं था।
विज्ञापन
दस मिनट बाद एसपी ट्रैफिक किरन यादव भी पहुंच गईं। उन्होंने आते ही बोर्ड टीम के बारे में पूछा। टीम के न आने पर नाराज हुईं। फोन पर बोर्ड सीईई अनुज सिंह से बात की और पांच मिनट बाद चली गईं। करीब साढ़े बारह बजे अनुज सिंह पहुंचे। उनके आने पर टीम ने खानापूर्ति के लिए मॉक ड्रिल किया। एसडी सदर इंटर कॉलेज के सामने सदर थाना रोड पर बैरियर लगाकर बंद कर दिया गया। वहां से गुजर रहे लोगों को नई व्यवस्था के लिए छपवाए गए मैप बांटे गए और मंगलवार से स्कूल खुलने और बंद होने के समय सहयोग करने की अपील की गई।
सदर थाना रोड, भर्ती दफ्तर रोड पर पार्किंग
बच्चों को छोड़ने आने वाले अभिभावकों की कार सदर थाना रोड पर तिकोना क्रासिंग के पास और भर्ती दफ्तर रोड पर ही पार्क की जाएंगी। यहां से बच्चों को पैदल जाना पड़ेगा। यहीं से बच्चों को लेकर जाना होगा। किसी भी कार को वेस्ट एंड रोड पर नहीं आने दिया जाएगा।
वैकल्पिक मार्गों का करें इस्तेमाल
यहां से होकर गुजरने वाले लोगों के लिए वैकल्पिक मार्ग खुले रहेंगे। अनुज सिंह ने बताया कि शिव चौक पर रोड बंद होने के चलते नागरिक सदर बाजार से होते हुए थाने पर निकलेंगे। सिटी स्टेशन आदि जाने वाले लोग सदर दाल मंडी होते हुए भर्ती दफ्तर के सामने से होकर जा सकेंगे।
50 लोगों की टीम जुटेगी व्यवस्था में
व्यवस्था संभालने के लिए 50 लोगों की टीम जुटेगी। ट्रैफिक पुलिस के 12 जवान, कैंट बोर्ड टीम के 15 सदस्य और रोड सेफ्टी क्लब के 20 सदस्य व्यवस्था संभालेंगे। बोर्ड उपाध्यक्ष बीना वाधवा के साथ बोर्ड सभासद भी सुबह शिव चौक पर मौजूद रहेंगे।