फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   welcome of Ganesha procession

गणपति की शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत

Tue, 10 Sep 2019 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
welcome of Ganesha procession
शाहजहांपुर मे गणेश जी की शोभायात्रा निकालते श्रद्धालु। - फोटो : KITHOR
किठौर। थाना क्षेत्र के कस्बा शाहजहांपुर स्थित चामुंडा देवी मंदिर में चल रहे आठ दिवसीय गणपति महोत्सव सोमवार को धूमधाम के साथ संपन्न हुआ।इस दौरान गणपति विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ पंडित महेश अग्निहोत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना करके तथा नारियल फोड़कर किया। शोभायात्रा चामुंडा मंदिर से होते मेरठ गढ़ मार्ग, आंबेडकर नगर बड़ा बाजार, अहेरिया मोहल्ले से होकर सेंट्रल बैंक पर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया तथा जलपान कराया गया। श्रद्धालुओं ने परीक्षितगढ़ के राजा बैंड की धुन और महलवाला के नासिक ढ़ोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर नृत्य करते हुए गणपति बप्पा के जयकारे लगाए। इसके बाद ब्रजघाट गंगा पर गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया। वहीं सुरक्षा को लेकर किठौर पुलिस मौजूद रही। इस मौके पर मनोज कंसल, विजय सिंह, अर्जुन सैनी, लक्ष्मण, मयंक अग्रवाल, रवि सैनी, निशांत गुप्ता, अमन, हीरालाल सैनी, मोनी खटीक, मोनू सैनी, कमल कंसल, गुलशन कुमार, नरेश कंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed