{"_id":"60e7ea3905001b4aab4b1432","slug":"weather-update-slow-rain-in-meerut-and-come-soon-monsoon-in-west-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिमी यूपी में मौसम का हाल: बारिश से मिली थोड़ी राहत, मानसून ने पकड़ी रफ्तार, फिर जल्द बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पश्चिमी यूपी में मौसम का हाल: बारिश से मिली थोड़ी राहत, मानसून ने पकड़ी रफ्तार, फिर जल्द बारिश के आसार
Fri, 09 Jul 2021 09:32 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 09 Jul 2021 09:32 PM IST
सार
मानसून ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ी है। पश्चिमी यूपी में अगले तीन दिनों तक बारिश के आसार है।
विज्ञापन
मेरठ में उमस भरी गर्मी के बाद बारिश।
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी यूपी में भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार रात को हल्की बारिश हुई। हल्की बूंदाबांदी से मौसम में बदलाव दिखाई दे रहा है। हालांकि अभी उमस का असर कम नहीं हुआ है। बताया गया कि जिस तरह से मानसून ने फिर से रफ्तार पकड़ी है, उससे लग रहा है कि आने वाले दो से तीन दिन में पश्चिमी यूपी में सभी जगहों पर अच्छी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
वहीं गर्मी का असर पिछले एक सप्ताह से इतना ज्यादा था कि दिन में बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा था। बढ़ती गर्मी के बीच शहरवासी हलकान हैं। पश्चिमी यूपी में तापमान 41 डिग्री के पास पहुंच गया है। भीषण गर्मी के चलते लोगों को मानसून की बारिश का बेस्रबी से इंतजार है।
विज्ञापन
उधर, शुक्रवार रात से थोड़ा मौसम बदला तो हवाओं में भी नमी बढ़ रही है। मौसम के उतार-चढ़ाव के बीच बारिश होने से जहां गर्मी से राहत मिलेगी तो वहीं धान लगाने वाले किसानों को भी इसका लाभ मिलेगा।पश्चिमी यूपी में इस समय धान की बुवाई का कार्य शुरू हो गया है। इसके लिए मानसूनी बारिश का होना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि मानसून धीरे-धीरे बढ़ रहा है। जल्द ही मानसून पश्चिमी यूपी समेत अन्य जगह पर भी दस्तक देगा। इससे गर्मी से राहत मिलेगी और फसलों को भी लाभ होगा। अगले तीन दिन तक पश्चिमी यूपी में बारिश होने के आसार है।