फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   weather update : rain in west up, temperature was recorded below normal after eight years

झमाझम बरसे बदरा : मौसम हुआ सुहावना,पारा गिरा , आठ साल बाद सामान्य से कम दर्ज किया गया तापमान

Thu, 17 Jun 2021 11:33 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 17 Jun 2021 11:33 PM IST
सार

मौसम विशेषज्ञ डॉ. एन सुभाष का कहना है कि अगले पांच दिन मौसम साफ रहेगा। उन्होंने बताया कि 2013 के बाद 2021 में जून में सामान्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस तापमान कम दर्ज किया गया।

विज्ञापन
weather update : rain in west up, temperature was recorded below normal after eight years
rain in Meerut - फोटो : amar ujala

विस्तार

मौसम में आए परिवर्तन से तीसरे दिन बदरा झमाझम बरसे। बृहस्पतिवार सुबह बादल छाने के बाद दोपहर बाद तेज बारिश शुरू हो गई। इससे गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया।
विज्ञापन


जून में मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। प्रथम सप्ताह में भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा था। दूसरे सप्ताह में कई बार बादल छाए, लेकिन बारिश नहीं हुई। तीसरे सप्ताह में मौसम में परिवर्तन आया और तेज हवा के साथ बारिश हुई।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. एन सुभाष का कहना है कि अगले पांच दिन मौसम साफ रहेगा। उन्होंने बताया कि 2013 के बाद 2021 में जून में सामान्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस तापमान कम दर्ज किया गया। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 98 व न्यूनतम आर्द्रता 62 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा आठ किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई। वहीं, बारिश 84.5 मिमी दर्ज की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्यूआई स्तर में आया सुधार
मेरठ के एक्यूआई स्तर में लगातार सुधार आ रहा है। तेज हवा के साथ हुई बारिश से मेरठ का एक्यूआई घटकर 54 पहुंच गया। इससे मेरठ की हवा शुद्ध हुई है। बागपत का एक्यूआई 90, गाजियाबाद 159, मुजफ्फरनगर 81 व शामली 75 रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed