फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weather Update: रात में अचानक आई तेज आंधी, टला बड़ा हादसा, जाम में फंसे यात्रियों का हुआ बुरा हाल, देखें तस्वीरें

Sun, 29 May 2022 12:43 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 29 May 2022 12:43 AM IST
सार

तेज आंधी में हाईवे पर दिल्ली का परिवार बाल-बाल बच गया। इस दौरान जाम में फंस यात्रियों का बुरा हाल हो गया।

विज्ञापन
Weather Update in UP: NH-58 was jammed during the storm and rain and people faced problems
हाईवे पर गिरे पेड़ और जाम में फंसे लोग। - फोटो : amar ujala

उमस और गर्मी के बीच शनिवार रात में 10 बजे अचानक मौसम बदला और देखते ही देखते तेज आंधी शुरू हो गई। मेरठ शहर में आंधी हल्की रही लेकिन, देहात में तेज आंधी के साथ बारिश भी हुई। वहीं हाईवे पर एक बड़ा पेड़ टूट कर गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से कार सवार बाल-बाल बच गए। इस दौरान हाईवे पर लंबा जाम लग गया। करीब पांच किलोमीटर से भी अधिक लंबे जाम में यात्री फंसे रहे।



बताया गया कि आंधी की रफ्तार करीब 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे थी, जिस कारण धूल भरी आंधी में लोग परेशान हो गए। आंधी तेज रफ्तार से चली तो हाईवे पर होर्डिंग और बैनर भी उड़ गए। इस बीच सकौती के पास नगली गेट के निकट एक बड़ा पेड़ अचानक टूट कर हाईवे पर गिर गया। हाईवे पर पेड़ गिरने के दौरान दिल्ली निवासी कार सवार बाल-बाल बच गए। इसके बाद हाईवे पर जाम लग गया।

Weather Update in UP: NH-58 was jammed during the storm and rain and people faced problems
सड़क पर गिरा पेड़। - फोटो : amar ujala

वहीं जाम धीरे-धीरे बढ़ता चला गया। हाईवे पर जल्दी निकलने के चक्कर में कुछ वाहन रॉन्ग साइड आ गए, जिससे और लंबा जाम लग गया। इस दौरान जाम में फंसे यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। उधर, सूचना मिलते ही टोल प्लाजा कर्मी और दौराला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया लेकिन, जाम बहुत लंबा था।

यह भी पढ़ें: Murder: मोहब्बत से शादी तक पहुंचा रिश्ता, फिर मारपीट करने लगा पति, खाने के लिए नहीं देता था रोटी, देखें मर्डर की तस्वीरें

Weather Update in UP: NH-58 was jammed during the storm and rain and people faced problems
सड़क पर गिरे पेड़। - फोटो : amar ujala

कई जगह टूटे पेड़
दिल्ली निवासी रामकुमार ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ मसूरी जा रहे हैं। उन्हें हाईवे पर कई जगह पेड़ टूटे पड़े मिले। पेड़ टूटने के कारण दोनों ओर का हाईवे बंद हो गया। इस दौरान छोटे-बड़े वाहन के अलावा दुपहिया वाहनों का भी निकलना भी मुश्किल रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Weather Update in UP: NH-58 was jammed during the storm and rain and people faced problems
हाईवे पर लगा जाम। - फोटो : amar ujala

निकलने के चक्कर में कई गावों में भटके लोग
दिल्ली-देहरादून हाईवे पर शनिवार और रविवार को वाहनों की संख्या बढ़ जाती है। सैलानी उत्तराखंड, हिमाचल की ओर जाते हैं। लेकिन शनिवार रात में अचानक आई तेज आंधी और बारिश ने यात्रियों की रफ्तार को रोक दिया। सकौती के पास में कई जगहों पर पेड़ टूटने के कारण वाहन फंस गए और लंबा जाम लग गया। यात्रियों ने वहां से निकलने के लिए आसपास के गांवों से निकलने का प्रयास किया लेकिन, वह गांवों में रात के समय जंगलों के रास्तों में भटक गए। कई स्थानों पर ग्रामीणों ने भी उनकी मदद की।

विज्ञापन
Weather Update in UP: NH-58 was jammed during the storm and rain and people faced problems
हाईवे पर लगा जाम। - फोटो : amar ujala

कार्यवाहक थाना प्रभारी दौराला सलीम अहमद ने बताया कि आंधी में पेड़ गिरने के कारण जाम लग गया था। वन विभाग की टीम को सूचना दे दी गई है। टीम मौके पर पहुंच गई है। सड़कों से पेड़ों को हटवाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: शहादत: अंकित को गोली लगी है.., परिवार को संभालना, एक कॉल से घर में पसरा मातम, आंसू बहाते कटी परिजनों की रात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed