फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Weather UP: Chance of rain for three days from today, Meerut AQI crossed three hundred

Weather: मेरठ में आज भारी बारिश की संभावना, कक्षा एक से 12 तक सभी बोर्ड के स्कूलों में अवकाश घोषित

Mon, 18 Oct 2021 12:35 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 18 Oct 2021 12:35 AM IST
सार

पश्चिमी यूपी में रविवार को सुबह से ही मौसम सुहावना हो गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि 24 से 48 घंटे तक वेस्ट यूपी में मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

विज्ञापन
Weather UP: Chance of rain for three days from today, Meerut AQI crossed three hundred
मेरठ मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में रविवार को मौसम सुबह से ही सुहावना हो गया। मेरठ, बागपत, सहारनपुर समेत कई जिलों में तेज बारिश के साथ ठंडी हवा चली। सभी जिलों में बारिश होने से जहां तापमान में कमी आई, वहीं वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में भी गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन


भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 18 अक्तूबर यानी सोमवार को मेरठ एवं आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है। मौसम विभाग की संभावना को देखते हुए मेरठ में कक्षा एक से 12 तक सभी बोर्ड के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। यदि उपरोक्त तिथि में कोई परीक्षा पूर्व से निर्धारित है तो वह अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी। 
विज्ञापन


मेरठ समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलों में दिन का तापमान अभी 35 डिग्री के आसपास चल रहा है। वहीं, रात का तापमान फिर से 20 डिग्री के नीचे आ गया है। मौसम में बदलाव से रात में सर्दी का अहसास होने लगा है। शनिवार को मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, अधिकतम आर्द्रता 68 व न्यूनतम 30 प्रतिशत दर्ज की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि 24 से 48 घंटे में वेस्ट यूपी में मौसम ऐसा ही रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने सोमवार को भी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। बारिश वेस्ट यूपी समेत उत्तराखंड और उत्तर भारत में भी होगी, जिससे ठंड के बढ़ने के आसार हैं।

मेरठ में हवा की सेहत दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है। दशहरे के अगले दिन शनिवार को ही पल्लवपुरम में एक्यूआई 310 और केसरगंज में 310 पहुंच गया। शाम पांच बजे शहर का औसत एक्यूआई 280 रिकॉर्ड किया गया।

यह भी पढ़ें: सियासी हलचल: असदुद्दीन ओवैसी के साथ जा सकते हैं शाहिद अखलाक, चाहने वालों से करेंगे राय-मशविरा

शुक्रवार को शहर में एक्यूआई 236 दर्ज किया गया था। आसमान में उठते धूल और स्मॉग की वजह शनिवार शाम को हालात खराब हो गए। दमे के मरीजों और बच्चों को सांस लेने में भी तकलीफ होने लगी। निर्माण कार्यों की वजह से दिल्ली रोड पर सबसे ज्यादा प्रदूषण रहा। हालांकि रविवार को बारिश के बाद हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ और स्मॉग नहीं दिखा।  प्रदूषण नियंत्रण की कार्ययोजना पर काम के लिए कमिश्नर सुरेन्द्र सिंह ने 22 अक्तूबर को 17 विभागों की मीटिंग बुलाई है। 

कोल्हू और पराली पर नजर रखेंगे लेखपाल 
जिलाधिकारी के.बालाजी ने बताया कि कोल्हू और खेतों में पराली पर नजर रखने के लिए लेखपालों की टीम लगाई गई हैं। नगर निगम को भी एक्शन लेने के लिए कहा गया है।

मास्क पहनें, देर से न टहलें 
वरिष्ठ फिजिशियन तनुराज सिरोही का कहना है कि सुबह के समय दस बजे मॉर्निंग वॉक से परहेज करें। अगर ज्यादा जरूरी है तो मास्क पहनकर निकलें। स्मॉग के कारण खांसी, जुकाम से संबंधित मरीजों को भी सबसे अधिक परेशानी होने लगती है। 

बच्चों के लिए भी बरतें सावधानी
बच्चों को मास्क जरुर पहनाएं, अगर जरूरी है तो टू-व्हीलर पर न ले जाकर कार का उपयोग करें। सुबह के समय बच्चों को खुले में न लेकर जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed