{"_id":"5c319e92bdec225706706b96","slug":"weather-report-up-rain-in-many-district-including-meerut-of-uttar-pradesh-west","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बदला मौसम का मिजाज: पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन, ठंड से नहीं कोई राहत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदला मौसम का मिजाज: पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन, ठंड से नहीं कोई राहत
Sun, 06 Jan 2019 11:52 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 06 Jan 2019 11:52 AM IST
विज्ञापन
winter, rain
- फोटो : अमर उजाला
कंपकंपाती सर्दी से देश भर में लोगों को कोई राहत नहीं है। वहीं पश्चिमी यूपी में भी लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है कई जिलों में आज सुबह हुई बारिश से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। यूपी के मुजफ्फरनगर में शनिवार को मौसम का पारा गिरकर 4.4 डिग्री सेल्सियस हो गया। वहीं रविवार सुबह भी हल्के कोहरे के साथ आसमान बादलों से ढंका रहा। वहीं हल्की बूंदाबांदी ने ठिठुरन और ज्यादा बढ़ा दी है।
विज्ञापन
सुबह और शाम की सर्दी बढ़ने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। वेस्ट यूपी के बिजनौर, सहारनपुर, बागपत, मुजफ्फरनगर सहित मेरठ में रविवार सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई। सुबह घना कोहरा यातायात में बाधक बन रहा है। वहीं शाम ढलते ही शहर की सड़कों पर आवाजाही कम हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार वेस्ट यूपी में अभी बारिश के आसार बन रहे हैं ऐसे में बेहतर है कि पहले से ही सावधानी रखी जाएं।
विज्ञापन
Trending Videos
ऐसे मौसम में दिल के मरीजों को ज्यादा परेशानी हो सकती है इसलिए ठंड से बचें और बाहर जानें से बचें। इसके अलावा छोटे बच्चों को विशेष ध्यान रखें। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों और फाइबर फूड का सेवन ज्यादा करें।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/