फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Weather Report: Rain at many places in western UP, temperature dropped

Weather Report: पश्चिमी यूपी में कई स्थानों पर बारिश, तापमान गिरा, पढ़ें-अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम

Mon, 01 May 2023 11:04 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 01 May 2023 11:04 AM IST
सार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पिछले दो दिन से हो रही बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पिछले साल 30 अप्रैल का पारा 42.2 डिग्री था। लेकिन इस बार कम रहा है। वहीं मौसम बदलने से लोगों की सेहत पर भी असर पड़ेगा ।

विज्ञापन
Weather Report: Rain at many places in western UP, temperature dropped
बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शनिवार आधी रात से शुरू हुई बारिश रविवार को भी दिन में रुक-रुक कर होती रही। सोमवार को भी मेरठ समेत पश्चिमी यूपी के विभिन्न जिलों में सुबह से ही रिमझिम बारिश शुरू हो गई। इससे पहले रविवार को शाम पांच बजे अंधेरा छा गया और बारिश हुई। बारिश के चलते दिन का तापमान 30 डिग्री से नीचे आ गया। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि अभी तीन दिन तेज आंधी के साथ बारिश के आसार बने हुए हैं। दिन का अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। बारिश 3.2 मिमी दर्ज की गई। पिछले साल 30 अप्रैल को अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस था। 

विज्ञापन


पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते मौसम बदला रहा। कभी तेज हवा तो कभी हल्की बारिश होती रही। बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया और दिन का तापमान सामान्य से कम हो गया। 
विज्ञापन


भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि दिन का तापमान सामान्य से करीब 11 डिग्री कम रहा। मौसम अभी ऐसे ही ठंडा रहेगा और पांच मई तक तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी के आसार नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Gopichand Murder: तांत्रिक और हेड कांस्टेबल की प्रेमिका भी होगी जांच में शामिल, तलाश जारी

Trending Videos

खेतों में भीग गई गेहूं की फसल 
इस साल मौसम का अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। पहले मार्च में बारिश का ज्यादा होना और फिर अब अप्रैल में हो रही बारिश से गेहूं, सरसों की फसल को ज्यादा नुकसान पहुंचा है। इस समय सबसे ज्यादा दिक्कत किसानों को हो रही है। अभी किसानों की गेहूं की फसल खेतों में खड़ी है। बारिश होने से फसल भी भीग गई। इससे काफी नुकसान होगा। इससे गेहूं काला पड़ जाता है। 

बारिश से धुल गया प्रदूषण 
बारिश और हवा के चलते मेरठ और आसपास के जिलों का प्रदूषण काफी गिर गया। बारिश ने प्रदूषण को धुल गया। मेरठ का एक्यूआई 129, बागपत 170, गाजियाबाद 100 मुजफ्फरनगर 224 दर्ज किया गया। इसके अलावा जयमीनगर 119, गंगानगर 130, पल्लवपुरम 139, दिल्ली रोड 155 और बेगमपुल 145 दर्ज किया गया। तीन दिन पहले तक मेरठ का एक्यूआई 250 से ज्यादा था। अब थोड़ी राहत मिली है। 
 

पिछले साल से इस बार अंतिम सप्ताह में ठंडा रहा अप्रैल 
अगर पिछले साल की तुलना में अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में तापमान कम रहा है। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ यूपी शाही का कहना है कि इस बार पश्चिमी विक्षोभ का असर ज्यादा होने के चलते अप्रैल माह में तापमान काफी गिरा है और ठंडा भी रहा है। अभी मई की शुरुआत भी ऐसे ही होगी।

सेहत का रखना होगा ख्याल 
कभी गर्मी और कभी तापमान में गिरावट, इसे सेहत पर विपरीत असर पड़ता है। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. वीके बिंद्रा ने बताया कि बारिश से गर्मी से राहत मिली है, लेकिन जल जमाव और उच्च आद्रता से रोगाणु और मच्छर विकसित होततेहैं और गंभीर संचारी रोग उत्पन्न होने का खतरा रहता है।

ऐसे में बैक्टीरिया, फंगस, निमोनिया, मलेरिया और डेंगू जैसे संक्रमण होते हैं। स्वच्छता बनाए रखें। स्ट्रीट फूड से बचें। घर के आसपास पानी जमा न होने दें। उपयोग करने से पहले फलों और सब्जियों को अच्छी तरह से धोएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed