फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tantrik and head constable's girlfriend will also be involved in the investigation, search continues

Gopichand Murder: तांत्रिक और हेड कांस्टेबल की प्रेमिका भी होगी जांच में शामिल, तलाश जारी

Mon, 01 May 2023 08:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 01 May 2023 08:58 AM IST
विज्ञापन
Tantrik and head constable's girlfriend will also be involved in the investigation, search continues
हेड कांस्टेबल मर्डर केस। - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर सुरक्षा में तैनात सरधना के सिपाही गोपीचंद की हत्या के बाद कई परतें खुलकर सामने आ रही हैं। अब तांत्रिक और हेड कांस्टेबल की प्रेमिकाओं को भी जांच में शामिल करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। अभी तक की जांच में सामने आ रहा है कि हत्याकांड में तांत्रिक के अलावा कोई अन्य भी शामिल हो सकता है।
विज्ञापन


तांत्रिक की प्रेमिका की लोकेशन चित्रकूट में मिल रही है। तांत्रिक ने हेड कांस्टेबल से जो रकम ली थी, वह अपनी प्रेमिका के पास ही भेजी थी। इसके अलावा उसका भी पता किया जा रहा है जिससे हेड कांस्टेबल शादी करना चाहता था। दोनों को जांच में शामिल कर पूछताछ की जाएगी ताकि यह पता चल सके कि उन्हें तांत्रिक और हेड कांस्टेबल की करतूत के बारे में जानकारी थी या नहीं। अगर जानकारी के सबूत मिलते हैं तो उन्हें भी साजिश में शामिल होने का आरोपी बनाया जाएगा।
विज्ञापन


16 साल से चल रहा था तांत्रिक का खेल, विधायक ने बनवाया था आश्रम
हस्तिनापुर। हत्या के आरोप में जिस तांत्रिक गणेशानंद उर्फ गनपतलाल को गिरफ्तार किया गया है, वह हस्तिनापुर में करीब 16 साल से तंत्र-मंत्र का खेल चला रहा है। वह कई बार विवादों में भी आया, लेकिन पुलिस ने कभी गंभीरता से नहीं लिया। बताया जा रहा है कि जिस आश्रम में तांत्रिक तंत्र-मंत्र करता था, वह 16 साल पहले सत्ताधारी पार्टी के एक विधायक ने बनवाया था। इसका नाम श्री बिदुरधाम आश्रम रखा गया था। आश्रम में दो कमरे नीचे पक्के बने हुए हैं। ऊपर एक छत है। स्थानीय लोगों ने बताया कि तांत्रिक के पास अधिकतर निसंतान दंपती आते थे। कई बार सड़क पर बैठकर भी तंत्र क्रिया करते हुए उसे देखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार महिलाओं के संपर्क में था गोपीचंद
हेड कांस्टेबल गोपीचंद की हत्या के बाद पुलिस उसकी पूरी कुंडली खंगाल रही है। जांच में सामने आया कि गोपीचंद चार महिलाओं के संपर्क में था। एक महिला की कुछ समय पहले मौत भी हो चुकी थी। प्रेमिका से शादी के लिए ही वह अपनी पत्नी की हत्या कराना चाहता था। वह पूरी योजना के साथ काम कर रहा था। उसने अपनी पत्नी के नाम पर करीब 31 लाख का लोन भी लिया था। थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत पचौरी का कहना है कि गंगा नदी में हेड कांस्टेबल के शव तलाश के लिए पुलिस टीम बनाई है। करीब दस किलोमीटर के दायरे में तलाशी अभियान चलाया जाएगा।

यह था मामला
गोपीचंद पिछले माह लापता हो गया था। तीन दिन पहले सरधना पुलिस ने हस्तिनापुर के आश्रम में रहने वाले तांत्रिक गणेशानंद को उसकी हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने बताया कि गोपीचंद अपनी पत्नी को तंत्र-मंत्र से मरवाना चाहता था। इसके लिए उसने साढ़े चार लाख रुपये दिए थे। अब वह रुपये वापस मांग रहा था। इसके चलते गोपीचंद की गला काटकर हत्या कर दी गई।


हेड कांस्टेबल गोपीचंद के शव की तलाश की जा रही है। गंगा में लगातार तलाशी अभियान चल रहा है। प्रयास है कि जल्दी ही शव बरामद कर लिया जाए। - कमलेश बहादुर, एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed