फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Weather patterns are changing due to global warming and pollution

Meerut News: ग्लोबल वार्मिंग और प्रदूषण से बदल रहा मौसम का मिजाज

Wed, 29 Jan 2025 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Weather patterns are changing due to global warming and pollution
मेरठ..कंवलजीत..मौसम...खिली धुप में गुजरते लोग
जनवरी में 6-7 के बजाय दो बने पश्चिमी विक्षोभ
विज्ञापन

जनवरी में फरवरी और मार्च जैसा गर्म हुआ मौसम
मोहित कुमार
मोदीपुरम। ग्लोबल वार्मिंग और बढ़ते प्रदूषण के कारण मौसम का मिजाज बदल रहा है। जनवरी में फरवरी व मार्च जैसा मौसम है। जनवरी माह में छह से सात पश्चिमी विक्षोभ बनने थे, लेकिन केवल दो ही बने हैं। इससे सर्दी में भी गर्मी महसूस होने लगी है। फरवरी और मार्च भी पिछले सालों की तुलना में गर्म होने की संभावना है।
19 जनवरी के बाद लगातार मौसम में परिवर्तन दिखाई दे रहा है, जब सर्दी होनी चाहिए, तब तापमान 25 डिग्री तक पहुंच गया है। दिन में धूप तेज है, सुबह और शाम की ठंड महसूस हो रही है। अभी आगे भी ठंड जरूरी है। अगर मजबूत पश्चिमी विक्षोभ नहीं बना तो फरवरी माह में भी ऐसे ही हालात देखने को मिलेंगे। मौसम कार्यालय पर मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।
विज्ञापन

सामान्य से छह-सात डिग्री अधिक तापमान
मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि जनवरी में मौसम का गर्म होना ठीक नहीं है। आने वाले दिनों में भी इसका असर मौसम पर साफ दिखाई देगा। मंगलवार को तापमान सामान्य से छह से सात डिग्री ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। अगर आगे भी ऐसे ही मौसम रहा तो आगे और भी परेशानी बढ़ेगी। तापमान बढ़ने से गेहूं को सबसे ज्यादा नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्दी में कम हो रही है बारिश, मौसम पर दिख रहा है असर



मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि साल दर साल बारिश कम हो रही है। इसका असर सर्दी पर भी दिख रहा है। सर्दी के सीजन में बारिश होना बहुत जरूरी है, लेकिन पिछले करीब एक दशक मेें बारिश बहुत कम हुई है। वहीं, अक्तूबर और नवंबर में इस बार पराली जलाने के कारण प्रदूषण बढ़ा था। इसके बाद फिर से स्थिति बदली और मौसम पर ज्यादा प्रदूषण का असर नहीं दिखा।

पिछले 10 दिन का तापमान
अधिकतम न्यूनतम
24.4 8.3
24.6 11.0
23.0 10.6
25.0 9.8
23.5 10.8
22.9 10.0
23.4 8.7
22.6 9.0
23.0 6.6
24.4 8.4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed