फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Weather News: People got relief from heat due to rain: temperature reaches below 40 in western UP

बारिश से लोगों को मिली गर्मी से राहत: पश्चिमी यूपी में 40 से नीचे पहुंचा पारा, जानें अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम

Fri, 15 Apr 2022 12:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 15 Apr 2022 12:43 PM IST
सार

पश्चिमी यूपी में मौसम में उतार चढ़ाव बना हुआ है। पश्चिमी यूपी के अधिकतर जिलों में बूंदाबांदी होने से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली।

विज्ञापन
Weather News: People got relief from heat due to rain: temperature reaches below 40 in western UP
weather news - फोटो : amar ujala

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और चक्रवाती सिस्टम बनने से गुरुवार शाम तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई। पश्चिमी यूपी के अधिकतर जिलों में बूंदाबांदी होने से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं पारा भी 40 से नीचे आ गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से वेस्ट यूपी में शुक्रवार को भी बारिश के आसार बने रहने की संभावना है।

विज्ञापन


वेस्ट यूपी में चल रहे मौसम में बदलाव के चलते गर्मी और लू का असर लगातार बढ़ रहा था। पारा भी 40 पार हो गया था। पिछले दो दिनों से आसमान में बादल छाये रहने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और देर शाम तेज हवाओं के साथ बुंदाबांदी हो गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: पीवीएस मॉल और ग्रांड-5 में भीषण आग से मचा हाहाकार, जान बचाकर दौड़ते रहे लोग, ऐसे लगी दोनों जगह आग

विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है वहीं किसानों के चेहरे पर सिकन पैदा कर दी है। खेतों में गेहूं की कटाई चल लगी है। बारिश होने से कटाई प्रभावित होगी। मौसम विशेषज्ञ डॉ. यूपी शाही का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, सहारनपुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, मेरठ में शुक्रवार को भी बारिश की संभावना बनी रहेगी। 

यह भी पढ़ें: थाने पहुंचा कातिल पति: बोला-पत्नी को मार डाला, बेडरूम में पड़ी है लाश, खून से लथपथ हत्यारे को देख पुलिस अफसर भी रह गए हैरान

मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अभी दो दिन तक मौसम में उतार चढ़ाव रहेगा। रविवार से फिर तापमान में तेजी से बढोतरी के आसार हैं। दिन का तापमान 42 डिग्री तक पहुंच सकता है। 

वायु गुणवत्ता की बात करें तो गुरुवार को मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 261 रिकॉर्ड किया गया। धीरे-धीरे मेरठ और आसपास के एक्यूआई में गिरावट दर्ज की जा रही है। चार दिन पहले एक्यूआई देश में सबसे ज्यादा पहुंच गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed