फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: पीवीएस मॉल और ग्रांड-5 में भीषण आग से मचा हाहाकार, जान बचाकर दौड़ते रहे लोग, ऐसे लगी दोनों जगह आग

Fri, 15 Apr 2022 12:34 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 15 Apr 2022 12:34 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out at PVS Mall and Grand-5 Resort in Meerut see photos
मेरठ में ग्रांडफाइव और पीवीएस मॉल में लगी आग। - फोटो : amar ujala

मेरठ में गुरुवार रात को अलग-अलग दो वीआईपी स्थानों पर भीषण आग लग गई। जहां पीवीएस मॉल में आग लगने से भगदड़ मच गई तो वहीं दिल्ली रोड स्थित ग्रांड-5 रिसोर्ट में भी भीषण आग लग गई। बताया गया कि पीवीएस मॉल में मूवी शो चल रहे थे। इसी दौरान अचानक आग लगने से मॉल में अफरा-तफरी मच गई।



चढ़त के दौरान आतिशबाजी की चिंगारी से लगी डेकोरेशन घास में आग
कंकरखेड़ा एनएच-58 स्थित ग्रांड फाइव रिसोर्ट में गुरुवार रात को चढ़त के दौरान आतिशबाजी की चिंगारी गेट पर लगाए गए घास के डेकोरेशन पर गिर गई। इससे रिसोर्ट में आग लग गई। तेज हवा के कारण कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जर्मन हैंगर तक आग पहुंची तो हड़कंप मच गया। इससे भगदड़ मच गई। किसी तरह वर-वधू पक्ष के लोगों को बाहर निकाला गया। फायर ब्रिगेड की दस गाड़ियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Fire breaks out at PVS Mall and Grand-5 Resort in Meerut see photos
ग्रांड फाइव में लगी आग। - फोटो : amar ujala

रुड़की रोड स्थित कोर्णाक कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह की बेटी आकांक्षा की शादी अलीगढ़ के सिटी पाइंट निवासी नेवी में फाइटर पायलट विश्वेंद्र के साथ हो रही थी। वधू पक्ष के लोग बरात के स्वागत को खड़े थे। चढ़त शुरू हुई तो आतिशबाजी की चिंगारी गेट पर डेकोरेशन के लिए लगाए गई घास में लग गई। तेज हवा के चलते आग जर्मन हैंगर तक पहुंची तो वर-वधू पक्ष के लोगों को तुरंत यहां से पार्किंग के रास्ते बाहर निकाला गया। 

Fire breaks out at PVS Mall and Grand-5 Resort in Meerut see photos
ग्रांड-5 में लगी आग। - फोटो : amar ujala

रिसोर्ट के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर पुलिस लाइन से फायर ब्रिगेड की पांच, परतापुर से दो और एक गाड़ी सरधना से मौके पर पहुंच गई। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Fire breaks out at PVS Mall and Grand-5 Resort in Meerut see photos
रिसोर्ट में लगी आग। - फोटो : amar ujala

इसके बाद बिजली की व्यवस्था कराकर शादी समारोह का आयोजन कराया गया। आकांक्षा के चचेरे भाई राहुल सिंह ने बताया कि आग लगते ही विक्टोरिया पार्क कांड की याद आ गई। सभी मेहमानों को तुरंत पीछे के रास्ते से सुरक्षित बाहर निकाला गया।

विज्ञापन
Fire breaks out at PVS Mall and Grand-5 Resort in Meerut see photos
रिसोर्ट में लगी आग। - फोटो : amar ujala

शादी में शामिल थे वीआईपी
आकांक्षा व विश्वेंद्र की शादी में कई वीआईपी भी शामिल थे। एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, चांदवीर सिंह, रोहित जाखड़, अलीगढ़ से आए नगर आयुक्त गौरांग राठी भी उस समय मौजूद थे। आग लगने के बाद वह किसी तरह सुरक्षित बाहर निकले।

हो सकता था बड़ा हादसा
हाईवे पर रिसोर्ट की भरमार है, लेकिन आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। छोटे अग्निशमन यंत्रों के भरोसे ही काम चल रहा है। ये भी तब है जबकि कई बार पहले भी मंडपों में रसोई में आग लग चुकी है। यदि रिसोर्ट में आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम होते तो आग पर शुरू में ही काबू पाया जा सकता था। इस दौरान हाईवे पर जाम लग गया। दो गाड़ियों में भी भिड़ंत हो गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed