फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   weather meerut

सूर्य के तेवर बढे़, पारा 40 के पार

Sun, 17 Apr 2016 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Sun, 17 Apr 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
weather meerut
तापमान।
अप्रैल में ही गर्मी जून सरीखा रंग दिखाने लगी है। इस वर्ष शनिवार को पहली बार पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। नौ साल में ऐसा पहली बार हुआ है कि 16 अप्रैल को पारा 40 डिग्री सेल्सियस पहुंचा हो। पिछले वर्ष के मुकाबले यह आंकड़ा 9.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। इस कारण हवाओं का रुख भी गर्म रहा। गर्म हवाओं से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


शनिवार को सुबह से ही आसमान से आग बरसनी शुरू हो गई थी। गर्मी अधिक होने के कारण लोगों का सड़कों पर चलना दूभर हो रहा था। तीन दिन की छुट्टी के बाद स्कूल पहुंचे बच्चों को घर लौटते समय अधिक परेशानी हुई। दोपहर में तो सूरज पूरे मिजाज में था। गर्म हवाएं चल रही थीं। इससे लोगों को अप्रैल में ही जून में चलने वाली लू की याद आ गई। शाम को सूरज ढलने के बाद भी गर्मी से खास राहत नहीं मिली।
विज्ञापन


मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 16 अप्रैल को रिकार्ड किए गए यह आंकडे़ चौंकाने वाले थे। नौ साल में पहली बार इतना अधिक तापमान रिकार्ड किया गया है। 16 अप्रैल 2015 को तापमान 31.3 डिग्री रिकार्ड किया गया था। एक दिन पहले ही यानि शुक्रवार को तापमान 38 डिग्री के पास था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को रात के तापमान में भी तीन डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार गर्मी अभी और तेवर दिखाएगी। रविवार को तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से अधिक होने की संभावना जताई गई है।

नौ साल का 16 अप्रैल को तापमान 
तारीख  वर्ष    अधिकतम  न्यूनतम 
16     2008     37.3       21.7
16     2009     29.1         20.4
16     2010     30.1      18.3
16     2011     36.4      21.1
16     2012     35.2     16.2 
 16     2013   33.4       21.5 
 16     2014   30.6        17.2 
 16     2015   31.3         19.0
 16     2016    40.8        23.3 

 पांच दिन का तापमान 
तारीख                  अधिकतम         न्यूनतम 
12 अप्रैल 2016         34.8      21.0 
13 अप्रैल 2016         36.5     21.0 
14 अप्रैल 2016      38.3     21.7 
15 अप्रैल 2016         39.0     20.8 
16  अप्रैल 2016       40.8     23.3 
नोट : तापमान डिग्री सेल्सियस में है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed