फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Weather: last day of February was the hottest in this season, temperature crossed thirty, chances of rain

Meerut: सीजन में सबसे गर्म रहा फरवरी का आखिरी दिन, पारा 30 के पार, पश्चिमी यूपी में आज बूंदाबांदी के आसार

Wed, 01 Mar 2023 11:26 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 01 Mar 2023 11:26 AM IST
सार

फरवरी माह में पश्चिमी यूपी में पहली बार तापमान 30 डिग्री से भी ऊपर पहुंच गया। हालांकि मंगलवार शाम को हवा चलने के कारण एक्यूआई में गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन
Weather: last day of February was the hottest in this season, temperature crossed thirty, chances of rain
मौसम समाचार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस बार फरवरी माह शुरुआत से ही गर्म रहा और आखिरी दिन सीजन में सबसे ज्यादा फरवरी गर्म रही है। महीने में पहली बार तापमान 30 डिग्री से भी ऊपर पहुंच गया। मौसम कार्यालय पर दिन का तापमान 30.2 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी यूपी में आज हल्की बूंदाबांदी के असार हैं। दिसंबर से ज्यादा इस बार गर्मी जनवरी में रही, लेकिन 29 जनवरी के बाद कोई मजबूत पश्चिमी विक्षोभ नहीं बना। इस कारण मौसम बदलता चला गया। 

विज्ञापन


हवा चलने से गिरा एयर क्वालिटी इंडेक्स 
पिछले दो दिन से 300 से ऊपर चल रहा एनसीआर में एयर क्वालिटी इंडेक्स मंगलवार को कम हो गया। हवा के चलते एक्यूआई में गिरावट आई। मेरठ का एक्यूआई 241 दर्ज किया गया जबकि गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर का 200 से नीचे आ गया। जयभीमनगर 256, गंगानगर 250 और पल्लवपुरम में 218 जबकि दिल्ली रोड पर 265 और बेगमपुल पर 257 दर्ज किया गया।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Live: छावनी बोर्ड चुनाव, आज चस्पा होगी मतदाता सूची, पढ़ें-ताजा खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन


पारा पहुंचा, वेस्ट यूपी में आज हल्की बूंदाबांदी के आसार 
अगले पांच दिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क व साफ रहने का अनुमान है। सहारनपुर, मुजफ्फरनगर बिजनौर, मेरठ, शामली व गाजियाबाद जिलों में कुछ स्थानों पर आज हल्की बारिश की संभावना है। उसके बाद मौसम शुष्क व साफ रहेगा। - डॉ. यूपी शाही, मौसम वैज्ञानिक, कृषि विश्वविद्यालय 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed