{"_id":"6af15c912205c2f20c081b3f","slug":"weather-in-western-up-pollution-levels-rise-in-meerut-muzaffarnagar-and-baghpat-air-turns-toxic-2026-11-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वेस्ट यूपी का मौसम: मेरठ, मुजफ्फरनगर और बागपत में बढ़ा प्रदूषण, दिवाली की आतिशबाजी से हवा हुई जहरीली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेस्ट यूपी का मौसम: मेरठ, मुजफ्फरनगर और बागपत में बढ़ा प्रदूषण, दिवाली की आतिशबाजी से हवा हुई जहरीली
Mon, 09 Nov 2026 11:09 AM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 09 Nov 2026 11:09 AM IST
सार
Meerut News: दिवाली पर आधी रात के बाद तक लोग आतिशबाजी करते रहे। इससे मेरठ का एक्यूआई 450 तक पहुंच गया। बागपत का 293, गाजियाबाद का 353 और मुजफ्फरनगर का एक्यूआई 222 रहा। लोगों को सांस लेने में बहुत परेशानी हुई।
विज्ञापन
वायु प्रदूषण
- फोटो : Amarujala.com/AI
विस्तार
दिवाली की रात शहर में जमकर आतिशबाजी हुई। देर रात तक पटाखों के धमाके गूंजते रहे। आतिशबाजी के कारण हवा में धुएं और प्रदूषक कणों की मात्रा तेजी से बढ़ गई। रात में मेरठ का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 450 तक पहुंच गया। वहीं, सोमवार सुबह भी प्रदूषण से राहत नहीं मिली। सुबह शहर का एक्यूआई 318 दर्ज किया गया। आसमान में धुएं की परत छाई रही और लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Trending Videos
दिवाली की रात शहर के विभिन्न इलाकों में देर रात तक आतिशबाजी होती रही। तेज आवाज वाले पटाखों के साथ आसमान में रंग-बिरंगी आतिशबाजी दिखाई दी, लेकिन इसके साथ ही वातावरण में धुआं भी फैलता चला गया। आधी रात के बाद तक कई इलाकों में लगातार पटाखे छोड़े जाते रहे। सुबह होने तक इसका असर हवा की गुणवत्ता पर दिखाई दिया। मेरठ के अलावा आसपास के जिलों में भी प्रदूषण का स्तर बढ़ा रहा। सोमवार सुबह मेरठ का एक्यूआई 318, बागपत का 293, गाजियाबाद का 353 और मुजफ्फरनगर का 222 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आठ स्थानों पर की गई निगरानी
पटाखों से होने वाले प्रदूषण का आकलन करने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने भी शहर में निगरानी की। टीम ने शहर के अलग-अलग आठ स्थानों पर प्रदूषण के स्तर की जांच की। इसके तहत यह पता लगाने का प्रयास किया गया कि किन इलाकों में आतिशबाजी अधिक हुई और कहां कम पटाखे छोड़े गए। अलग-अलग स्थानों पर प्रदूषण की स्थिति का आकलन किया गया। दिवाली की रात हुई आतिशबाजी का असर सुबह तक वातावरण में बना रहा।
ये भी देखें...
यूपी में बड़ा सड़क हादसा: मुजफ्फरनगर में डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, आग में जिंदा जल गए छह लोग