फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Weather in Meerut

पहले दिन से तेवर तीखे, सितम ढाएगी गर्मी

Wed, 02 Mar 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 02 Mar 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
Weather in Meerut

मार्च के पहले दिन ही पारा आसमान छू गया। दिन में गर्मी का पूरा असर दिखा और पांच साल में पहली बार तापमान 30 डिग्री को पार कर गया। पिछले वर्ष की अपेक्षा मार्च के पहले दिन का अधिकतम तापमान 13 डिग्री अधिक रहा। बढ़ते तापमान से वैज्ञानिक भी चिंतित हो रहे हैं।

विज्ञापन


इस बार सर्दी के सीजन मेें कम हुई बारिश का असर दिखने लगा है। मौसम में नमी कम है और तापमान अभी से ही छलांग लगा रहा है। तापमान सामान्य से अधिक होने के कारण दिन का मौसम अपेक्षा से ज्यादा गर्म हो रहा है। अगर ऐसा ही हाल रहा तो आने वाले दिनों में मौसम के तेवर और तीखे हो जाएंगे। फरवरी के अंतिम सप्ताह में भी मौसम गर्म होना शुरू हो गया था, और अब मार्च शुरू होते ही पारा फिर से चढ़ने लगा है। दिन और रात का पारा सामान्य से कई डिग्री ऊपर पहुंच गया है, जिससे गर्मी का असर अभी से ही दिखने लगा है।
विज्ञापन


दिन में गर्म, रात में राहत
मंगलवार को मौसम का मिजाज बदला रहा। सुबह से ही सूरज ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया। हालांकि शाम को थोड़ी नमी दिखाई रही। दिन में सर्दी गायब ही हो गई। बस रात में जरूर सर्दी का असर दिखाई दे रहा है। दिन में हल्की सी बदली जरूर आसमान में नजर आती है, जिससे बूंदाबांदी के आसार लगते हैं, लेकिन फिर से धूप तेज हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तो जल्दी पकेगा गेहूं
फरवरी के बाद अब मार्च में भी तेजी से बदलते मौसम के रंग ने किसानों को परेशानी में डाल दिया है। अगर मौसम का मिजाज ऐसा ही रहा तो आने वाले दिनों में गेहूं की फसल जल्दी पक जाएगी। जिसका असर फसल के उत्पादन पर भी दिखेगा। गेहूं की फसल के लिए मौसम का ठंडा रहना बहुत जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed