फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   weather forecast westernUP :chance of rain in many district in western UP including Meerut in next two days

मौसम : मानसून की बारिश ने गर्मी से दी राहत, पश्चिमी यूपी में अगले दो दिन बारिश की संभावना, फसलों को होगा लाभ

Tue, 20 Jul 2021 11:38 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 20 Jul 2021 11:38 AM IST
सार

कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अभी अगले दो दिन तक बारिश का असर बना रहेगा। मेरठ समेत वेस्ट यूपी में मानसून की अच्छी बारिश से लोगों को राहत मिलेगी।

विज्ञापन
weather forecast westernUP  :chance of rain in many district in western UP including Meerut in next two days
मेरठ में बारिश - फोटो : Amar Ujala Meerut

विस्तार

मानसून की बारिश ने पश्चिमी यूपी में लोगों को गर्मी से राहत दी है वहीं किसानों के चेहरे भी खिले हुए हैं। सोमवार को जहां कई जिलों में अच्छी बारिश हुई, वहीं मंगलवार को भी सुबह से ही आसमान पर बादल छाए हुए हैं। वेस्ट यूपी के अधिकतर जिलों में मौसम खुशनुमा दिखाई पड़ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अगले 48 घंटे तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। वेस्ट यूपी में अच्छी बारिश होने के आसार हैं। 

विज्ञापन


अच्छी बारिश होने के बाद किसानों के चेहरों पर रौनक लौट आई है। दरअसल, मानसून की बारिश कृषि के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे में गन्ना धान और अन्य फसलों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


मौसम ने रविवार से ही करवट बदल ली थी, सुबह से लेकर शाम तक आसमान पर बादल छाए रहे और हल्की बारिश की फुहारों के बीच मौसम ने गर्मी से थोड़ी राहत दी। देर रात तक मौसम में और भी बदलाव देखने को मिला, जिसके बाद हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। वहीं सोमवार सुबह से ही झमाझम बारिश शुरू हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को भी सुबह से ही बादल छाए रहे। हाईवे पर चलने वाले दुपहिया वाहनों को भी लाइट जलाकर निकलना पड़ रहा था। वहीं ठंडी हवाएं चलने से मौसम और भी ठंडा हो गया।


कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अभी अगले दो दिन तक बारिश का असर बना रहेगा। मेरठ समेत वेस्ट यूपी में मानसून की अच्छी बारिश से लोगों को राहत मिलेगी। यह बारिश फसलों के लिए भी लाभकारी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed