पश्चिमी यूपी में गर्मी की तपिश से लोगों को मिली राहत, मेरठ समेत कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार सुबह पश्चिमी यूपी में मौसम के अचानक बदलने पर लोगों ने राहत की सांस ली। कई जिलों में जहां धूल भरी आंधी चली तो रिमझिम बौछारें भी पड़ीं। सड़कों पर रोज से अलग माहैल नजर आया। मेरठ में सुबह जहां गर्मी रही लेकिन दस बजे के बाद आसमान पर बादल छाए रहे। हालांकि यहां तेज हवाएं चलींऔर आसपास के इलाकों में बारिश के छींटे पड़े। वहीं बागपत जिले में तेज हवा के साथ बारिश हुई जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।
मुजफ्फरनगर जिले में भी हल्की बूंदाबांदी हुई और मौसम खुशगंवार दिखा। बिजनौर जिले में सुबह तीन बजे से ही रिमझिम फुहारें पड़ने लगीं। तूफान आने से हालांकि कई इलाकों में लोगों को मुश्किलों को सामना करना पड़ा क्योंकि यहां तूफान आने से जगह जगह पेड़ भी गिर गए, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। इसके अलावा कई इलाकों में बिजली व पानी आपूर्ति भी ठप हो गई।
कालागढ़ में देर रात आये तूफान ने कहर बरपा दिया है। कालागढ़ व आसपास के गांवों में बिजली व पानी की आपूर्ति ठप्प है। जगह जगह पेड़ टूटकर गिरे हैं। कालागढ़ वादीगढ़ मार्ग पर यातायात बंद है। बिजली के खंभे व तार टूट गए हैं जिससे जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दुकानों पर पेड़ों के गिरने से इस तूफान में लाखों रुपए का नुकसान हुआ। वहीं दूसरी ओर गर्मी से राहत मिली है।