फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Wearing police uniform, miscreants looted jewelery worth four lakhs from a bullion trader

UP: गजब है हाल, पुलिस की वर्दी पहन वारदात कर रहे बदमाश, फिर हुई लूट, सवालों के घेरे में खाकी

Sun, 15 Jan 2023 12:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 15 Jan 2023 12:57 PM IST
सार

Meerut News : यहां सुरक्षा व्यवस्था का गजब हाल है। बदमाश पुलिस की वर्दी पहन वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। अब फिर से बड़ी वारदात हो गई है। ऐसे में खाकी लगातार सवालों के घेरे में आ रही हैं।

विज्ञापन
Wearing police uniform, miscreants looted jewelery worth four lakhs from a bullion trader
पीड़ित परिवार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में बेखौफ बदमाश लगातार लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। उनमें पुलिस का जरा भी डर नहीं है। इसलिए पुलिस चौकियों और चेकिंग प्वाइंट के पास ही लगातार वारदात को अंजाम दे रहे हैं। जाकिर पुलिस चौकी के पास एटीएम को तोड़ने की कोशिश की गई तो किठौर में सराफा कारोबारी सुधीर वर्मा से डायल 112 के चेकिंग प्वाइंट के पास ही लूट की गई। इससे पहले जैदी फार्म चौकी और अन्य पुलिस बूथों के आसपास ही बदमाशों ने घटनाओं का अंजाम दिया। इससे पुलिस की गश्त और निगरानी पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। 

विज्ञापन


सराफा कारोबारी से लूट के बाद सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो बदमाशों की कार एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कार की नंबर प्लेट स्पष्ट नहीं दिखी। पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया। पुलिस की कई टीमें बदमाशों की तलाश में लगी हैं।
विज्ञापन


पहले रैकी, फिर वारदात को दिया अंजाम
सुधीर वर्मा शनिवार को मेरठ आते हैं। इसकी जानकारी बदमाशों को थी। पुलिस का मानना है कि बदमाश पहले से ही बदमाश की रैकी कर रहे थे। जैसे ही ही उन्हें मौका मिला तो वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घंटों तक बदमाशों को ढूंढती रही पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही किठौर इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे और पीड़ित को साथ लेकर कई घंटों तक बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। वहीं, यह भी चर्चा रही कि यह लूट चार लाख से अधिक की रही, लेकिन इसे कम बताया गया।

यह भी पढ़ें: Meerut Firing Case: चेहरे पर नहीं कोई पछतावा, 15 साल की उम्र में कर डाली ऐसी वारदात, हर कोई हैरान

किठौर थाना क्षेत्र में मेरठ-गढ़ मार्ग स्थित बहरोड़ा मोड़ पर कार सवार दो बदमाशों ने पुलिस की वर्दी पहनकर सर्राफा व्यापारी की कार चेक की। इसके बाद बदमाश जेवरात से भरा बैग और अन्य सामान लूटकर फरार हो गए।

सूचना मिलने पर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले। बदमाश खाकी वर्दी में थे। वह व्यापारी के कार की चॉबी लेकर भी फरार हो गए। जिस जगह वारदात हुई, वहां डायल 112 का चेकिंग प्वाइंट है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

सराफा कारोबारी सुधीर वर्मा की मोदीनगर में दुकान है। वह हर शनिवार परिवार के साथ अपने गांव बहरोडा आते हैं और सोमवार को मोदीनगर चले जाते हैं। शनिवार को वह कार से बेटे नमन वर्मा और रिश्तेदार राजबाला के साथ ऑर्डर के कुछ जेवरात लेकर जा रहे थे। जैसे ही बहरोड़ा मोड़ पर पहुंचे तो पीछे से आई सफेद रंग की कार ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक किया और रोक लिया। कार से उतरे दो बदमाशों ने खुद को क्राइम ब्रांच टीम में तैनात होना बताया। दोनों खाकी वर्दी में थे।

उन्होंने सुधीर के पास चोरी के जेवरात होने की बात कही। इसके बाद करीब 35 ग्राम सोने और 600 ग्राम चांदी के जेवरात वाले बैग को लूटकर फरार हो गए। वह पर्स और उनके बेटे के मोबाइल समेत कार की चाबी भी साथ ले गए।

यह भी पढ़ें: UP: माफिया हाजी इकबाल को लेकर ये चर्चाएं तेज, जल्द हो सकता है बड़ा बदलाव, पत्नी ने हाईकोर्ट में लगाई अर्जी

पीड़ित के मुताबिक, करीब चार लाख रुपये की लूट की गई है। सूचना मिलने के आधा घंटे बाद पुलिस पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी। सीओ किठौर रूपाली राय का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed