{"_id":"622e54df9679942d846f669e","slug":"weapon-put-on-table-then-information-to-police-meerut-news-mrt5803850107","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी के कर्मचारी हथियार लेकर पहुंचे, मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसबी के कर्मचारी हथियार लेकर पहुंचे, मची अफरातफरी
विज्ञापन
मंगल पांडेय नगर के रेस्टोरेंट में हथियारों के साथ पहुंचे युवक तो डर गए लोग
मेरठ। मंगल पांडे नगर के एक रेस्टोरेंट में हथियारों से लैस युवक पहुंचे तो उन्हें बदमाश समझकर कुछ लोग डर गए खाना छोड़कर जाने लगे। इस पर मैनेजर ने पुलिस को सूचना दे दी। बाद में पता चला कि युवक सीमा सुरक्षा बल के जवान हैं। फिलहाल पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं आई है।
मेडिकल थाना क्षेत्र के मंगल पांडे नगर स्थित रेस्टोरेंट में रविवार देर रात तीन युवक पहुंचे। आरोप है कि इनमें से दो युवकों ने रिवॉल्वर निकालकर मेज पर रख दी। इससे आसपास खाना खा रहे लोग घबरा गए। वह खाना छोड़कर जाने लगे। मैनेजर ने बदमाशों के पहुंचने की सूचना मेडिकल पुलिस को दी। पुलिस पहुंची और युवकों को पकड़कर थाने ले गई।
पूछताछ में एक युवक फलावदा और दूसरा युवक बड़ौत का रहने वाला बताया गया है। इंस्पेक्टर संत शरण सिंह ने बताया कि दोनो युवक सीमा सुरक्षा बल के जवान हैं। इनमें एक की तैनाती सिद्घार्थनगर और दूसरे की जम्मू में है। दोनों के पास हथियारों के लाइसेंस हैं। किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं आई है।