{"_id":"5bde9cffbdec22699804700b","slug":"water-tanker-will-control-the-flying-dust-on-this-deepawali-at-rohta-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस दीपावली रोहटा रोड पर उड़ती धूल को काबू करेगा पानी का टैंकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस दीपावली रोहटा रोड पर उड़ती धूल को काबू करेगा पानी का टैंकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Sun, 04 Nov 2018 12:47 PM IST
विज्ञापन
मेरठ न्यूज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में रोहटा रोड की बदहाली को देखते हुए दीपावली के पर्व पर रोड पर उड़ रही धूल को काबू करने के लिए पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष डीएन कॉलेज व सपा महानगर अध्यक्ष छात्र सभा सम्राट मलिक द्वारा पूरे सप्ताह टैंक चलाया जाएगा।
विज्ञापन
सम्राट मलिक के सौजन्य से चलाया गया यह टैंकर 8 दिन तक प्रतिदिन 3 घंटे चलेगा जो पानी की बौछार से रोहटा रोड की धूल को दबाने का काम करेगा। धूल की वजह से रोहटा रोड पर लोगों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वहीं सड़क किनारे जिन व्यापारियों की मिठाई की दुकानें हैं उनकी मिठाइयां खराब हो रही थी। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए सम्राट मलिक द्वारा यह कार्य जनहित में किया गया है।
विज्ञापन
पानी से भरे टैंकर को जयराज चपराना पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एन एस कॉलेज व रविंद्र प्रेमी जिला अध्यक्ष एससी-एसटी प्रकोष्ठ सपा ने सपा का झंडा दिखाकर रवाना कराया। इस प्रोग्राम में आशुतोष मलिक छात्रसंघ अध्यक्ष डी एन कॉलेज, शोएब अली छात्रसंघ महामंत्री डीएन कॉलेज, अनमोल त्यागी, अनिल यादव, राहुल यादव, मनीष कुमार, विशाल तेवतिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/