फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Water entered dozens of houses in Puthi village due to heavy rain.

Meerut News: भारी बारिश से गांव पूठी के दर्जनों घरों में घुसा पानी

Wed, 08 Jul 2026 07:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 07:30 PM IST
विज्ञापन
Water entered dozens of houses in Puthi village due to heavy rain.
गांव पुठ्ठी में घरों में भरा पानी। (स्त्रोत ग्रामीण) मवाना।
- चूल्हे ठप, सपा नेता किशोर वाल्मीकि ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। किला परीक्षितगढ़ ब्लॉक गांव पूठी में हुई भारी बरसात के बाद ग्रामीणों की मुश्किलें बेहद बढ़ गई हैं। बारिश के चलते गांव के मदरसे के पास स्थित तालाब ओवरफ्लो हो गया है। इस कारण गांव के दर्जनों घरों में पानी भर गया है। इस संबंध में सपा नेता किशोर वाल्मीकि के साथ ग्रामीणों ने एसडीएम सत्यप्रकाश को ज्ञापन दिया।
ग्रामीणों के साथ समाजवादी पार्टी के नेता किशोर वाल्मीकि तहसील पहुंचे। उन्होंने एसडीएम को दिए ज्ञापन में अवगत कराया कि जलभराव की वजह से गांव के लोग परेशान हैं। ग्रामीण बेहद दयनीय स्थिति में रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

ज्ञापन में मांग की है कि मदरसे के पास वाले तालाब की तत्काल सफाई कराई जाए ताकि वह ओवरफ्लो न हो। तालाब के बराबर में बने नाले की सफाई कराकर उसे खुलवाया जाए ताकि पानी आसानी से निकल सकें। गांव से पानी बाहर निकालने के लिए तुरंत स्थायी या अस्थायी रूप से उचित व्यवस्था की जाए ताकि पूठी वासियों और क्षेत्रवासियों को इस नारकीय स्थिति से राहत मिल सके। इस मौके पर ओमवीर, राम किशोर, पीतम सिंह, मारु, श्रीपाल, प्रेमपाल, संदीप, मांगे सैनी, विनोद सैनी, प्रवीण सैनी आदि थे।

गांव पुठ्ठी में घरों में भरा पानी। (स्त्रोत ग्रामीण) मवाना।

गांव पुठ्ठी में घरों में भरा पानी। (स्त्रोत ग्रामीण) मवाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed