{"_id":"5e14f2078ebc3e87a511af5b","slug":"watchman-was-mortgaged-and-robbed-of-50000-meerut-news-mrt462650123","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकीदार को बंधक बनाकर 50 हजार के बाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकीदार को बंधक बनाकर 50 हजार के बाट
विज्ञापन
चौकीदार को बंधक बना 50 हजार के बाट लूटे
कंकरखेड़ा (मेरठ)। सरधना रोड स्थित गन्ना केंद्र पर सोमवार देर रात बदमाशों ने धावा बोल दिया। चौकीदार को बंधक बना लिया और उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। बदमाश करीब 50 हजार कीमत के बाट लूटकर फरार हो गए। चौकीदार ने तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शशि देव पुत्र श्रद्धानंद निवासी गांव ककेपुर ने बताया कि वह सरधना रोड स्थित बटजेवरा गन्ना केंद्र पर चौकीदारी करता है। सोमवार रात वह गन्ना केंद्र पर था। हथियारों से लैस दो बदमाश वहां पहुंचे धमके। बदमाशों ने उसे दबोच लिया और तमंचा कनपटी पर रख दिया। बदमाशों ने उसके साथ मारपीट करते हुए घायल कर दिया और हाथ-पांव बांधकर वहीं पर डाल दिया। चौकीदार ने बताया कि बदमाश गन्ना केंद्र से 50 किलोग्राम वजन के 10 बाट लूट ले गए। जिनकी कीमत करीब 50 हजार रुपए है। चौकीदार ने बताया कि सुबह होने पर कुछ युवक दौड़ लगाने आए, जिन्हें देखकर उसने शोर मचाया तो उन्होंने मौके पर आकर बंधनमुक्त कराया। मामले की सूचना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। पीड़ित ने तहरीर दी है। इंस्पेक्टर बीपी राणा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।