मुजफ्फरनगर: गन्ना सेंटर पर ड्यूटी कर रहे चौकीदार का शव मिलने से हड़कंप, हत्या की आशंका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के अनुसार ककरौली थानाक्षेत्र के कैडी ग्राम निवासी ओम प्रकाश (60) ग्राम गंगदासपुर स्थित टिकोला चीनी मिल के गन्ना सेंटर पर चौकीदार था।
हर रोज की तरह वह शुक्रवार रात को भी अपनी ड्यूटी कर रहा था कि शनिवार सुबह गन्ना सेंटर पर ही उसका शव जमीन पर पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वहीं परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस के अनुसा प्रथम दृष्टया जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है।
मृतक के गले पर कुछ निशान भी मिले हैं। हांलांकि मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।