{"_id":"60e4b4fc8ebc3edbc5781bdb","slug":"waste-material-shop-owner-murdered-in-sardhana-meerut-news-mrt546197283","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबथुआ में गोली मारकर कबाड़ी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबथुआ में गोली मारकर कबाड़ी की हत्या
विज्ञापन
दबथुआ में गोली मारकर कबाड़ी की हत्या
सरधना (मेरठ)। मेरठ-करनाल हाईवे पर दबथुवा स्थित एक कबाड़ी की दुकान में घुसकर बाइक सवार दो बदमाशों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। दिनदहाडे़ हत्या की सूचना पर एसपी देहात, सीओ और थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान गल्ले में रखी नगदी बिखरी मिली। इस पर उन्होंने लूटपाट की भी आशंका जताई। युवा रालोद नेता संजय चौधरी ने घटना के विरोध में हाईवे पर जाम लगा दिया। जल्द घटना का खुलासा नहीं होने पर तहसील घेराव की चेतावनी दी।
खिर्वा जलालपुर निवासी सुहेल (19) पुत्र निजामुद्दीन दबथुवा में कबाड़ की दुकान करता था। मंगलवार दोपहर वह दुकान पर ही था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार दो युवक दुकान के अंदर गए थे। जैसे ही वह दुकान से निकले तो सुहेल उनके पीछे दौड़ा। इस दौरान हाथापाई में बाइक सवार युवकों ने सुहेल को गोली मार दी। गोली चलने की आवाज पर ग्रामीण मौके पहुंचे तो सुहेल खून में लथपथ मिला। ग्रामीणों उसे कंकरखेड़ा स्थित कैलाशी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
युवक की हत्या की जानकारी पर खिर्वा से सैकड़ों ग्रामीण हाईवे पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर एसपी देहात केशव कुमार मौर्य, सीओ आरपी शाही, थानाध्यक्ष बृजेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। कुछ लोगों ने जाम लगाने का प्रयास किया तो प्रधान और पुलिस ने उन्हें शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले में सुहेल के पिता निजामुद्दीन ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
जल्द खुलासा किया जाएगा
हत्या को लेकर पुलिस तमाम बिंदुओं पर जांच कर रही है। सुहेल के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा। -केशव कुमार मौर्य, एसपी देहात