फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   warning for blo salary discremenation

बीएलओ का वेतन काटने की चेतावनी दी

Tue, 22 Oct 2019 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
warning for blo salary discremenation
उपजिलाधिकारी मवाना में बीएलओ की बैठक लेते हुए। - फोटो : MAWANA
बीएलओ का वेतन काटने की चेतावनी दी
विज्ञापन

मवाना। मतदाता सूची का तहसील अंतर्गत चल रहा पुनरीक्षण संतोषजनक एवं गुणवत्तापूर्ण नहीं मिलने पर उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने बीएलओ से कड़ी नाराजगी जताई। वहीं, वेतन काटने की भी चेतावनी दी है।

उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव की देखरेख में तहसील अंतर्गत आने वाले ब्लॉक मवाना, हस्तिनापुर, परीक्षितगढ़ एवं माछरा के बीएलओ को मोबाइल एप के माध्यम से मतदाता सूची का पुन: निरीक्षण के लिए ड्यूटी पर तैनात किया गया है। सोमवार को मवाना एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव ने मवाना ब्लॉक के बीएलओ की बैठक लेते हुए कार्य में लापरवाही बरतने के साथ गुणवत्तापूर्ण व संतोषजनक कार्य नहीं मिलने पर नाराजगी जाहिर की है। इस दौरान मवाना एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव ने मवाना ब्लॉक के बीएलओ को मतदाता सूची का पुन: निरीक्षण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि बीएलओ द्वारा कार्य संतोषजनक नहीं किया गया तो उनके खिलाफ कार्रवाई कर वेतन भी काटा जाएगा। वहीं, बाद में सीएचसी में सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश भास्कर ने बीएलओ की बैठक ली तथा निर्देशानुसार कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed