'भूत' बनकर छात्राओं को डराती थी वार्डन, सहमे बच्चों ने DM को लिखा पत्र, हुई बड़ी कार्रवाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के इस शहर में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। आरोप है कि इस कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल में वार्डन भूत बनकर छात्राओं को डराती है। कई दिनों से घबराएं हुए बच्चों ने डीएम को पत्र लिखकर शिकायत की।
मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले का है। बीएसए ने मंगलवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल में छात्राओं को भूत बनकर डराने के मामले में कार्रवाई की। उन्होंने वार्डन और चपरासी की संविदा समाप्त कर दी है। मामले में स्कूल की छात्राओं ने अपने परिजनों के माध्यम से डीएम को शिकायती पत्र दिया था। इसके बाद विभाग के कई अधिकारी और चाइल्ड हेल्प लाइन की टीम जांच के लिये पहुंची थी। सोमवार को स्कूल की वार्डन पर आरोप लगे तो थाना से जुडे़ एक कर्मचारी ने दूसरी शिक्षिकाओं को घर जाकर धमकाया। मामले में शिक्षिकाओं ने बीएसए से शिकायत की है।
कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल की छात्राओं ने डीएम को अपनी चिट्ठी दी तो शिक्षा विभाग में भूचाल आ गया। छात्राओं ने वार्डन पर भूत बनकर डराने सहित कई गंभीर आरोप लगाये थे। बीएसए, चाइल्ड हेल्प लाइन व जिला समन्वयक बालिका शिक्षा की जांच में छात्राओं ने बताया था कि वार्डन के पास किसी बाहरी व्यक्ति का आना जाना है। जो थाना खरखौदा से जुड़ा एक कर्मचारी था। छात्राओें ने उक्त व्यक्ति पर छेड़छाड़, अश्लील मूवी दिखाने और मामले में किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए।
रात में था आना-जाना
छात्राओं ने बताया था कि उक्त व्यक्ति रात्रि में भी कई बार छात्रावास के आसपास आता था। कई छात्राओं ने जब वार्डन से इसका विरोध किया तो वार्डन ने पांच छात्राओं का नाम काट दिए। इस खराब माहौल के चलते स्कूल में पंद्रह दिन से 50 से 55 छात्रायें ही आ रही थीं। जबकि यहां 100 छात्राएं पंजीकृत हैं। वहीं वार्डन ने मामले में अपने स्टाफ को ही अपना दुशमन बताते हुए दूसरी शिक्षिकाओं द्वारा बच्चों से शिकायत कराने का आरोप लगाया था। मंगलवार को वार्डन से एक शिक्षिका पर आरोप लगाया कि स्कूल के छात्रावास में उक्त शिक्षिका का पति आता है। हालांकि छात्राओं ने आरोप को गलत बताया। वहीं मंगलवार को थाना से जुड़ा उक्त आरोपी कर्मचारी दूसरी शिक्षिका के मकान पर पहुंचा और धमकी दी। शिक्षिका ने मामले में बीएसए सहित एसएसपी से शिकायत की है।
पहले भी हो चुकी है रिपोर्ट
कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल में बच्चों की सुरक्षा के लिए एक महिला होमगार्ड रहती थी। करीब तीन माह पहले जब महिला होमगार्ड अपनी ड्यूटी खत्म कर घर जा रही थी तो थाना से जुडे़ उक्त व्यक्ति ने महिला होमगार्ड के साथ छेड़छाड़ की थी। महिला होमगार्ड ने मामले में थाना पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन उक्त व्यक्ति ने थाना से अपने मामले में क्लीन चिट लेते हुए एफआर लगवा ली थी।
जांच में वार्डन पूनम भारती व चपरासी ज्ञान सिंह की संविदा समाप्त कर दी गई है। बुधवार को दोनों को कार्यमुक्त कर दिया जाएगा। यदि आरोपी अन्य शिक्षिकाओं को धमका रहा है तो उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। -सतेंद्र ढाका, बीएसए
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/