फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   vyaapaario ko naa hone de asuvidha

व्यापारियों को न होने दें असुविधा : अनिल ढींगरा

Fri, 20 Jul 2018 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 20 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
vyaapaario ko naa hone de asuvidha
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने बृहस्पतिवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में संयुक्त व्यापार संघ पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में व्यापारियों ने कई समस्याएं उठाईं। जिस पर डीएम ने कहा कि सभी समस्याओं और शिकायतों का नियमानुसार निस्तारण किया जायेगा। इसके साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह व्यापारियों को किसी भी प्रकार की समस्या न होनें दें। 
विज्ञापन

बचत भवन में आयोजित बैठक में संयुक्त व्यापार संघ के पदाधिकारियों द्वारा बैठक में कई मुद्दे उठाये गये। व्यापारी नेताओं ने कहा कि एमडीए एवं आवास विकास अधिकारियों द्वारा शिकायत की पुष्टि किये बिना नोटिस आदि की कोई कार्रवाई न करें। गढ़ अड्डे से नई सड़क तक वर्तमान व्यापारिक गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए एमडीए द्वारा एक योजना बनाकर राहत प्रदान करने की मांग रखी। जुर्रानपुर फ ाटक पर ओवरब्रिज बनाने, बच्चा पार्क से शहीद स्मारक तक ऐलीवेटिड रोड बनवाने, कंकरखेड़ा ओवर ब्रिज पर यातायात के लिए यू टर्न बनाने, भैंसाली रोडवेज बस अडडे पर आईएमए की जगह को मुक्त कराने, टोल गेट पर 24 घंटे में वापस आने की पर्ची उपलब्ध कराने, सघन बाजारों में व्यापारियों एवं ग्राहकों के वाहनों के चालान न काटने, बीएसएनएल के अनुपयोगी खंभों को हटवाने, विवाह मंडपों की समस्याओं को दूर करने आदि मांगे रखी गयी। 
विज्ञापन

इस पर डीएम ने कहा कि संबंधित अधिकारियों के साथ वार्ता कर समस्याओं को नियमानुसार निस्तारण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्किंग व शौचालयों के निर्माण के लिए व्यापारीगण अपने स्तर से भी स्थान चिन्हित कराने में सहयोग करें। उन्होंने एमडीए एवं नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिये कि वह शहर सघन एवं पुराने बाजारों में पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करें। बैठक में उपाध्यक्ष एमडीए साहब सिंह, सचिव एमडीए राजकुमार, एडीएम सिटी मुकेश चंद्र, एसपी सिटी रणविजय सिंह, अपर नगर आयुक्त एएच कर्नी, एसपी ट्रैफि क संजीव वाजपेयी सहित एनएचआई, जिला उद्योग केंद्र, नगर निगम अधिकारियों सहित व्यापारी नेता नवीन अग्रवाल, अरूण वशिष्ठ, कमल ठाकुर, विपुल सिंघल, अंकुश चौघरी, नवीन अग्रवाल, गौरव शर्मा, संदीप गोयल, विजय आनंद गर्ग, कमल गुप्ता, विकास सिंघल एवं संबधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed