फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vote will be canceled if first preference is not given

प्रथम वरीयता नहीं देने पर निरस्त हो जाएगा वोट

Fri, 20 Nov 2020 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
Vote will be canceled if first preference is not given
मेरठ। विधान परिषद मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के लिए एक दिसंबर को मतदान बैलेट पेपर के माध्यम से होगा। जिसमें स्नातक के लिए सफेद व शिक्षक के लिए गुलाबी बैलेट पेपर होगा। मतदान के दिन कोरोना पाजिटिव एवं कोरोना के संदिग्ध मरीज भी मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। उनके लिए संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारी व्यवस्थाएं करायेंगे। मतदान में प्रिफेन्शियल (वरीयता) वोटिंग होगी। मतदाता वरीयता को अंकों के द्वारा दें, शब्दों में न लिखे। मतदाता को प्रथम वरीयता देना आवश्यक है। अन्यथा वोट निरस्त माना जाएगा। मतदान के लिए बैंगनी रंग का स्कैच पैन उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

यह जानकारी आयुक्त व रोल प्रेक्षक अनीता सी. मेश्राम ने बृहस्पतिवार को आयुक्त सभागार में प्रत्याशियों के साथ हुई बैठक में दी। उन्होंने कहा कि सभी प्रत्याशी आदर्श आचार संहिता का पालन करें। कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का भी पालन किया जाए।
विज्ञापन

कताई मिल में होगी मतगणना
मंडलायुक्त ने बताया कि मतगणना कताई मिल में कराए जाने का प्रस्ताव भारत निर्वाचन आयोग को भेजा है। अनुमति मिलने पर मतगणना कताई मिल में ही कराई जाएगी। शिक्षक व स्नातक की मतगणना के लिए 14-14 टेबल लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रचार के लिए मतदाता या उसके समर्थक द्वारा प्रकाशित कराई जाने वाली प्रचार सामग्री में मुद्रक, प्रकाशक का नाम व संख्या होनी चाहिए। इसकी सूचना निर्धारित प्रारूप पर संबंधित जिले के जिला निर्वाचन कार्यालय या निर्वाचन के लिए गठित मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति (एमसीएमसी) को दें।

12 नवंबर तक की अंतिम मतदाता सूची उपलब्ध
अपर आयुक्त रजनीश रॉय ने बताया कि मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के लिए 12 नवंबर 2020 की अंतिम सूची अनुसार स्नातक निर्वाचन के लिए 2 लाख 97 हजार 367 व शिक्षक निर्वाचन के लिए 32 हजार 867 मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि स्नातक निर्वाचन के लिए 113 मतदान केंद्र व 372 मतदेय स्थल हैं तथा शिक्षक निर्वाचन के लिए 111 मतदान केंद्र व 116 मतदेय स्थल हैं। मतदान एक दिसम्बर को प्रात: 08.00 बजे से सायं 05.00 बजे तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed