Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Volleyball tournament to be held from the 25th to nurture rural sports talent.

Meerut News: ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को उभारने के लिए 25 से होगा वालीबाॅल टूर्नामेंट

Wed, 15 Jul 2026 06:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 06:31 PM IST
विज्ञापन
Volleyball tournament to be held from the 25th to nurture rural sports talent.
ईशा फाउंडेशन की ओर से 25 और 26 को होगा आयोजन, विजेता को मिलेंगेे 10 हजार रुपये
विज्ञापन

एक गांव से एक टीम कर सकेगी टूर्नामेंट में प्रतिभाग
मेरठ में हार्डहिटर वालीबॉल एकेडमी, ललसाना में होगा टूर्नामेंट
फोटो समाचार
मेरठ। ग्रामीण क्षेत्र में वालीबॉल खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ईशा ग्रामोत्सव 2026 के तहत वालीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन 25 और 26 जुलाई को होगा। प्रतियोगिता में केवल गांवों की टीमें ही प्रतिभाग कर सकेंगी। एक गांव से एक टीम को ही मौका दिया जाएगा और विजेता टीम को 10 हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा। प्रतियोगिता को लेकर इच्छुक टीम निशुल्क ऑनलाइन पंजीकरण भी करा सकती हैं।

ईशा फाउंडेशन की ओर से खेलो इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश, 10 राज्यों हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल और 1 केंद्र शासित प्रदेश के 250 से अधिक स्थानों पर इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस महाकुंभ में 40 हजार से अधिक गांवों के 80 हजार से अधिक ग्रामीण खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। जिनमें 15,000 महिलाएं शामिल हैं। फाउंडेशन की ओर से ईशान ने बताया कि मेरठ में 25 और 26 जुलाई को हार्डहिटर वालीबॉल एकेडमी, ललसाना में प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसके लिए https://ishagramotsavam.sadhguru.org पर जाकर टीमें पंजीकरण निशुल्क करा सकती हैं। सभी ग्रामीण टीमों के लिए प्रवेश, मैच एंट्री, कोर्ट सेटअप और मैच के दिनों का भोजन निशुल्क रहेगा। इसमें शहरी नगर निगमों, खेल कोटे के तहत आने वाले या पेशेवर या राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भाग नहीं ले सकते। खिलाड़ियों की न्यूनतम आयु 14 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। क्लस्टर स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली टीमें राज्य स्तरीय मंडल दौर के लिए लखनऊ जाएंगी। इसके बाद टीम कोयंबटूर के नेशनल ग्रैंड फिनाले तक पहुंच सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed