फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   volience after death of rape victim, demand for kill death of accused

हाथरस दुष्कर्म मामला: पीड़िता की मौत पर भारी आक्रोष, दरिंदों को फांसी दिए जाने की मांग

Wed, 30 Sep 2020 11:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 30 Sep 2020 11:25 AM IST
विज्ञापन
volience after death of rape victim, demand for kill death of accused
कमिश्नरी पार्क चौराहे पर गैंगरेप पीड़िता को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि देते समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला

हाथरस में युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म से लोग गुस्से में हैं। युवती की मौत होने पर अब आरोपियों को फांसी देने की मांग उठने लगी है। कई संस्थाओं ने कैंडल मार्च निकाला और युवती को श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन


मेरठ के सरधना में मोहल्ला खाकरोबान से गुजरान गेट होते हुए अंबेडकर द्वार देवी मंदिर चौराहा तक कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान युवती को श्रद्धांजलि दी गई और आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग उठी। लोगों ने इस केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाये जाने की मांग की। कार्रवाई नहीं होने पर वाल्मीकि समाज ने आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


बताया कि बुधवार दोपहर वाल्मीकि मंदिर में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन जारी किया जाएगा। इस दौरान सुभाष चावरिया, महिपाल वाल्मीकि, सुगन चंद धीगान, राजन टॉक, संजय, नरेंद्र पप्पू एवं अमित बौद्ध व अशोक राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मवाना में ऑल इंडिया मजलिसे एत्तेहाद मुस्लमीन पार्टी द्वारा आंबेडकर पार्क में शोक सभा हुई। सभी ने मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व प्रदेश सचिव युवा विनोद कुमार, महमूद शेख, शादाब चौधरी, हाजी मुस्तफा, फैय्याज सैफी, अब्दुल्ला, शोकीन, नरेश व चुन्नीलाल आदि मौजूद रहे। लावड़ में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर आरोपियों की गिरफ्तारी को फांसी देने की मांग की। गौरव सूद के नेतृत्व में समाज के लोग महर्षि वाल्मीकि मंदिर पर एकत्रित हुए। इस मौके पर राजपाल, अशोक कुमार, विक्रम, सनी, अजित, राजबीर, रतन, राहुल, अमित व गुड्डू आदि मौजूद रहे।


यह भी पढ़ें: एक्सक्लूसिव: थानाध्यक्ष का आलीशान फार्म हाउस, स्वीमिंग फूल... एसी कमरे और खूबसूरत लॉन, देखिए तस्वीरें

उधर, फलावदा में सफाई मजदूर संघ उप्र. व सर्व समाज के लोग पेट्रोल पंप चौराहे पर एकत्र हुए। सपा नेता शाही अब्बास ने कहा कि सरकार सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों को सुरक्षा व एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद की मांग की। लोगों ने एसएसपी हाथरस को निलंबित करने की मांग की। इस दौरान मोहित तामेर, सभासद राजेश, सुनील वाल्मीकि, लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू सैनी, मनीष, मनोज व नरेंद्र आदि मौजूद रहे।


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed