{"_id":"68d92afc8166c8bff9074c84","slug":"vision-junior-academy-beat-little-star-3-2-meerut-news-c-72-1-mct1009-141408-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: विजन जूनियर एकेडमी ने लिटिल स्टार को 3-2 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: विजन जूनियर एकेडमी ने लिटिल स्टार को 3-2 से हराया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सनातन धर्म इंटर कॉलेज सदर के मैदान में रविवार को अंडर-12 वर्ग में हॉकी मैच का आयोजन हुआ। इसमें विजन जूनियर एकेडमी की टीम ने लिटिल स्टार टीम को 3-2 से हराकर जीत दर्ज की।
विजन जूनियर एकेडमी टीम की ओर से 10वें मिनट में आयुष गोयल, 22वें मिनट में विकास राजपूत और 35वें मिनट में मयंक प्रजापति ने अपनी टीम के लिए एक-एक गोल किया। लिटिल स्टार टीम की ओर से नित्कर्ष, नवनीत ने अपनी एक-एक गोल किया।
प्रशिक्षक जोगिंद्र सिंह ने बताया कि लखनऊ स्टेडियम में अंडर 14 वर्ग में स्टेट हॉकी चैंपियनशिप अक्तूबर माह में होनी है। इसे लेकर बच्चों को तैयार किया जा रहा है। मैच के बाद विजेता टीम को सम्मानित किया गया। इस मौके पर निर्णायक कौशल चौधरी, आकाश चौहान रहे। सोमवार को भी इस वर्ग में एक मैच खेला जाएगा।