{"_id":"68a1d49356e6b98847039344","slug":"vision-academy-won-trophy-in-under-14-junior-youngs-won-trophy-in-under-17-meerut-news-c-72-1-mct1009-138895-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर-14 में विजन एकेडमी, अंडर-17 में जूनियर यंग्स ने ट्रॉफी जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडर-14 में विजन एकेडमी, अंडर-17 में जूनियर यंग्स ने ट्रॉफी जीती
विज्ञापन
हॉकी प्रतियोगिता में मैच के बाद खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
- एसडी सदर में चल रही हॉकी प्रतियोगिता में रविवार को हुए फाइनल मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। एसडी सदर में अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग में चल रही हॉकी प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। इसमें रविवार को फाइनल मुकाबले हुए। इसमें अंडर 14 में विजन और अंडर 17 में जूनियर यंग्स ने मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
अंडर-14 वर्ग के मैच में विजन एकेडमी की टीम ने डीएवी की टीम को 2-0 से हरा फाइनल मैच जीता । विजन एकेडमी टीम की ओर से मैच के 16वें मिनट में दीपांशु व 27वें मिनट में यश कुमार ने गोल किए, जबकि पराजित टीम कोई गोल ना कर सकी। वहीं, 17 वर्षीय वर्ग का फाइनल मुकाबला जूनियर यंग्स व क्लासिक एलेवन टीम संग खेला गया । संघर्षपूर्ण चले मैच में जूनियर यंग्स टीम ने क्लासिक इलेवन टीम को 3-2 से हरा विजय हासिल की।
जूनियर यंग्स टीम की ओर से राघव, कृष्णा ढींगरा, वंश गिरी ने अपनी टीम के लिए एक-एक गोल दागे, जबकि क्लासिक इलेवन टीम की ओर से वंश तोमर, अमन शर्मा ने अपनी टीम के लिए गोल किए। मैच के निर्णायक कौशल चौधरी, आकाश चौहान रहे । मैच के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि एडवोकेट गौरव गोयल, प्रधानाचार्य अरुण कुमार गर्ग ने विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। हॉकी प्रशिक्षक जोगिंदर सिंह ने बताया बच्चों में छिपी प्रतिभा को बाहर लाने एवं हॉकी को प्रमोट करने के उद्देश्य से हॉकी लीग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।