{"_id":"579279794f1c1b7a41c4c92b","slug":"vishwva-record","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व रिकार्ड के लिये बनेगी 1300 मीटर लंबी पेंटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व रिकार्ड के लिये बनेगी 1300 मीटर लंबी पेंटिंग
अमर उजाला ब्यूरों
Updated Sat, 23 Jul 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व रिकार्ड बनाने के लिए मेरठ में 13 सौ मीटर लंबी पेंटिंग बनाई जाएगी। इसकी तैयारियों को लेकर शुक्रवार को आयुक्त सभागार में हुई बैठक में कमिश्नर आलोक सिन्हा ने बताया कि पेंटिंग से विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिये मेरठ में 14 नवंबर को कार्यक्रम आयोजित होगा।
लगभग 13 सौ मीटर लंबी पेंटिंग बनाने के लिये विभिन्न आयु वर्ग के तीन हजार से अधिक सक्रिय चित्रकारों को शामिल करने का लक्ष्य रखा गया। पंजीकरण एक अगस्त से 15 अक्टूबर तक चलेगा। पंजीकरण फीस 400 रुपये होगी, जिसमें उन्हें एक टी-शर्ट, पेंट ब्रश, कलर बॉक्स, वाटर बॉटल, कपड़ा, पानी की वॉल, चित्रण सामग्री आदि गुडी बैग के रूप में प्रदान की जायेगी। उन्होंने बताया कि यह पेंटिंग कैनवास पर हस्तनिर्मित की जायेगी।
उन्होंने चित्रकारों से आह्वान किया कि वह इस कार्यक्रम में भाग लेकर मेरठ को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने में अपना योगदान दें। बैठक में इसके लिये आयोजन समिति, व्यवस्था एवं रिकॉर्ड कमेटी, वित्त व क्रय कमेटी, प्रचार प्रसार कमेटी, कला विशेषज्ञ कमेटी, रजिस्ट्रेशन कमेटी आदि कमेटी गठित की गई, जिसमें अलग-अलग कमेटियों का एक-एक संयोजक भी नियुक्त करने पर सहमति बनी। कार्यक्रम में डीएम, एसएसपी, एमडीए वीसी और आर्मी प्रतिनिधि शामिल होंगे। कला क्षेत्र में काम करने वाले विशेषज्ञों को सदस्य के रूप में रखा जायेगा। बैठक में कार्ययोजना का प्रेजेंटेशन विशाल जैन ने दिया। इस मौके पर कोऑर्डिनेटर फाइन आर्ट विभाग सीसीएसयू डॉ. अलका तिवारी, डॉ. विश्वजीत बैम्बी, किरण प्रदीप, राहुल केसरवानी, शुभम पहल, रोहित गुर्जर, डॉ. कौशर जहां आदि मौजूद रहे।