फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   vishwakarma jayanti

सृजन के देवता विश्वकर्मा का किया पूजन

Wed, 18 Sep 2019 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
vishwakarma jayanti
सरधना में विश्वकर्मा जयंती के मौके पर कार्यक्रम - फोटो : SARDANA
सरधना।
विज्ञापन

नगर में देवी मंदिर पर विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपेंद्र मलिक ने किया। सर्वप्रथम हवन हुआ। इसके बाद समाज के बुजुर्गों को शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने संगठित होकर आगे बढ़ने की बात की। कार्यक्रम में भोलपा विश्वकर्मा, श्रीपाल विश्वकर्मा, राजेंद्र कुमार, विनोद जैन आदि को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मंगू प्रधान, दीपक विश्वकर्मा, अर्जुन, धर्मेंद आदि मौजूद रहे। भंडारे में प्रसाद वितरण किया गया।
वहीं खरखौदा के राजकीय महिला महाविद्यालय में विश्वकर्मा जयंती पर प्रभारी प्राचार्य डा. नीलम सिंह ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि महान बनने के लिए महान कार्यों की जरूरत होती है। भगवान विश्वकर्मा को सृजन व निर्माण का देवता कहा जाता है। संचालन नरेंद्र कुमार ने किया। यहां डा. एमसी शर्मा, संजीव कुमार, डा. गीता गुप्ता, डा. सीमा गौतम, डा. सुमन सिंह, डा. सुरभि, डा. प्रियंका, डा. रचना बालियान मौजूद रहे। वहीं एनएच 235 पर निर्माण कार्य कर रही कपंनी एपको इंफ्रास्ट्रक्चर में भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई। यहां प्रोजेक्ट डायरेक्टर एनपी सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर जीआर सरस्वत, मैनेजर योगेंद्र सिंह, एसके मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

आईओएल ने चालक डे मनाया
दौराला। इंडियन ऑयल प्राइवेट लिमिटेड ने दौराला स्थित मधुलिका फिलिंग सेंटर पर विश्वकर्मा जयंती पर चालक डे का आयोजन किया। इस दौरान चालकों की आंखों की जांच कर उन्हें उपहार बांटे गए। पंप संचालक पंकज गुप्ता ने बताया कि इंडियन ऑयल की नोएडा डिवीजन से चीफ प्रबंधक राजीव कुमार, चीफ मैनेजर पंकज भाटिया, सेल ऑफिसर तरूण अग्रवाल पहुंचे। उन्होंने पंप पर आने वाले ट्रक, कार व दुपहिया वाहन चालकों की आंखों की जांच विशेषज्ञों से कराई। कंपनी ने ट्रक जीतो स्कीम का भी विमोचन किया। पीयूष गुप्ता, अरविंद गुप्ता का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी विभागों में छुट्टी की मांग
मवाना। भारतीय विश्वकर्मा ब्राह्मण संगठन ने विश्वकर्मा चौक पर यज्ञ किया। इसमें यजमान कन्हैया विश्वकर्मा सप्तनीक बने। अध्यक्षता सुखदेव सिंह तथा संचालन रजनीश विश्वकर्मा ने किया। कार्यक्रम में रविंद्र, शंभुशरण, रितिक विश्वकर्मा, राजेश, सत्येंद्र, कपिल शर्मा, देवेंद्र शर्मा, बिजेंद्र सिंह, मोहित शर्मा आदि थे। बाद में एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इसमें विश्वकर्मा समाज का जाति प्रमाण पत्र एक नाम से जारी करने, विश्वकर्मा पूजा पर सभी विभागों में अवकाश की मांग की।
चेयरमैन ने किया मिस्त्रियों का सम्मान
परीक्षितगढ़। नगर के द्वारिका फार्म हाउस में मंगलवार को राज मिस्त्री कामगार वेलफेयर सोसाइटी ने विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई। पूजा का शुभारंभ पंडित जगदीश शर्मा ने कराया। की। मुख्य अतिथि चेयरमैन अमित मोहन टीपू व विशिष्ट अतिथि पूर्व चेयरमैन हिटलर त्यागी रहे। इस दौरान उन्होंने कई राज मिस्त्रियों को सम्मानित किया। वहीं राष्ट्रीय बुद्ध भीम संगीत प्रचार मंडली हापुड़ बुलन्दशहर के रतन पाल गौतम, नैपाल मौर्य, देवेन्द्र गौतम, खुशबू, कंचन गजरौला, ज्ञान सिंह आदि ने भजन व रागिनी की प्रस्तुति दी। सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. ईश्वर दयाल व सचिव कुंवर अमीर अहमद ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में खलीफा यूसुफ अंसारी, गौतम सिंह, गुल्लू प्रधान, चौधरी केपी सिंह, सीटू गुप्ता, शाहनवाज जडौदा, सुशील कुमार, महताब, बाबू खां, महीपाल सिंह, नन्दराम, दैवीदास गौतम, गंगाचरण, ननवा अंसारी, उदयवीर सिंह, सुरेश आदि मौजूद रहे।

सर्व समाज भगवान विश्वकर्मा का ऋणी
बहसूमा। कस्बे के शिव मंदिर में विश्वकर्मा जयंती पर विशाल यज्ञ व भंडारे का आयोजन किया गया। मुख्य यजमान राहुल धीमान रहे। पंडित सुभाष सेमवाल ने हवन कराया। राकेश धीमान, मदन मिस्त्री धीमान, नरेश धीमान, प्रेमचंद धीमान, महावीर धीमान, राजबीर सिंह व लोकेश सिंघल का सहयोग रहा। वहीं रामराज स्थित सनातन धर्म मंदिर में भी हवन पूजन हुआ। इस दौरान केपी धीमान ने कहा कि सर्व समाज भगवान विश्वकर्मा का ऋणी है। इस मौके पर केपी धीमान, चमनालाल, सुनील, संगीता धीमान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed