फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vishwa Enclave and Devlok Colony have power failure for seven hours

विश्व एन्क्लेव और देवलोक काॅलोनी में सात घंटे बिजली गुल

Wed, 16 Jul 2025 02:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Vishwa Enclave and Devlok Colony have power failure for seven hours
मेरठ। बिजली विभाग की ओर से मरम्मत कार्यों और बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में बिजली नहीं रही। विश्व एन्क्लेव और देवलोक काॅलोनी में सुबह के समय से मरम्मत कार्य और फिर देर शाम में बारिश और फाल्ट के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रही। क्षेत्र के लोगों को करीब सात घंटे बिजली गुल रहने के कारण परेशानी हुई। शाम के समय बारिश के कारण बिजली गुल हो गई। क्षेत्र में 11 केवी की लाइट में फाल्ट होने के कारण शाम पांच बजे से रात आठ बजे तक बिजली नहीं रही। देर रात तक बिजली विभाग के कर्मचारी फाल्ट ढूंढते रहे। इस कारण उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा। यहां लोगों को पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ा। वहीं, घंटाघर क्षेत्र के पटेल नगर में ट्रांसफार्मर में खराबी आने के कारण दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक बिजली नहीं रही। यहां विभाग की ओर से ट्रॉली ट्रांसफार्मर लगाकर विद्युत आपूर्ति को सुचारू कराया गया।
विज्ञापन

------
रामलीला ग्राउंड उपकेंद्र पर ट्रांसफार्मर हुआ खराब

मंगलवार को दिल्ली रोड स्थित रामलीला ग्राउंड उपकेंद्र पर ट्रांसफार्मर भी खराब हो गया। इसके चलते भी लंबे समय तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि 33 केवी बिजली लाइन का ट्रांसफार्मर फुंक गया था। अधिकारियों ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में रोस्टर वार बिजली आपूर्ति देने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed