फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   vishu refuse bhairav ghati history

भाकियू नेता राकेश टिकैत के धेवते विशू ने झुठलाया भैरव घाटी का इतिहास  

Fri, 05 May 2017 08:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Fri, 05 May 2017 08:26 PM IST
विज्ञापन
vishu refuse bhairav ghati history
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

धेवते विशू के भैरवघाटी में गिरने की खबर पाते ही भाकियू नेता राकेश टिकैत विशू के पिता मुकेश, मामा हरेंद्र और नरेंद्र के साथ तुरंत उत्तरकाशी रवाना हो गए थे। घटनास्थल पर पहुंचे तो घाटी की गहराई देखकर दंग रह गए। सबने यही सोचा कि यहां से कोई जिंदा तो क्या उसका शव तक नहीं मिलेगा। आसपास के लोग भी बोले कि इस घाटी का इतिहास है कि जो इसमें जो गिरा, वह कभी मिला नहीं। पिता तो हिम्मत हार गए। लेकिन राकेश टिकैत ने ठान लिया था कि वह अपने धेवते को हर हाल में घाटी से बाहर निकलवाएंगे। 

विज्ञापन


ऐसे चला घाटी में अभियान
राकेश टिकैत के अनुसार चार दिन तक सर्च अभियान के बाद सफलता न मिलने पर उन्होंने गृह मंत्री राजनाथ सिंह से संपर्क किया। जिन्होंने आईटीबीपी के आईजी दीपेश जुनेजा को ड्रोन कैमरों की मदद से सर्च अभियान चलाने के निर्देश दिए। जिसके बाद विशू घाटी में करीब 640 मीटर की गहराई में झाड़ियों में पड़ा मिला था। इस दौरान करीब 15 बार सेना ने रेस्क्यू अभियान चलाया। जिसमें दो ड्रोन कैमरे, दर्जनों ड्रिल मशीनें प्रयोग हुईं। इसके अलावा अमेरिका स्थित बोस्टन कॉलेज ऑफ माउंटेन से दो पर्वतारोही बुलाए गए। जिन्होंने रेस्क्यू अभियान को लीड किया। इस दौरान रेस्क्यू टीम ने नदी में बहते एक युवक को बाहर निकाला तो घाटी से एक कंकाल भी बरामद किया।
विज्ञापन


परिजनों ने दी युवाओं को नसीहत 
विशू की मौत से परिजन टूट चुके हैं। उन्होंने कहा कि विशू झूठ बोलकर घर से गया था। जो बच्चे झूठ बोलकर जाते हैं और अपने मां-बाप का कहना नहीं मानते, वह खुद भी दु:ख उठाते हैं और परिजनों को भी दुख देते हैं। इसलिए बच्चों को परिजनों की बात हमेशा माननी चाहिए। हमने विशू को मना किया था कि बाइक से मत जाना। लेकिन वह ट्रेन से जाने की बात कहकर बाइक से चला गया था। इसके अलावा कहा था कि बस हरिद्वार ही जाना। लेकिन वह हरिद्वार से 400 किमी. दूर गंगोत्री तक पहुंच गया। उसे ऐसा नहीं करना चाहिए था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed